Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों देखा जाता है पति का चेहरा, क्या आप जानते हैं?

Karwa Chauth 2024 Update: करवा चौथ के दिन चंद्रमा और पति को छलनी से देखने की बेहद खास परंपरा चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं वजह।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Oct 2024 1:54 AM GMT (Updated on: 7 Oct 2024 2:39 AM GMT)
Karwa Chauth पर छलनी से क्यों देखा जाता है पति का चेहरा, क्या आप जानते हैं?
X

Karwa Chauth (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Karva Chauth 2024: हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ (Karwa Chauth Ka Vrat) का व्रत किया जाता है। इस साल ये व्रत 20 अक्टूबर (Karwa Chauth 2024 Date) को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Ka Vrat Kyun Rakha Jata Hai) पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। ऐसे में ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।

इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रदेव की पूजा करती हैं। साथ ही करवा चौथ के दिन चंद्रमा और पति को छलनी से देखने की बेहद खास परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है। क्यों सुहागिन महिलाएं छलनी से ही पति का चेहरा देखती हैं (Karva Chauth Par Chalni Se Pati Ka Chehra Kyu Dekhte Hai)? आइए जानते हैं इस बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

छलनी से क्यों देखते हैं चंद्रमा और पति का चेहरा

करवा चौथ के व्रत के दिन सभी व्रती महिलाएं छलनी से चंद्रमा का दर्शन करती हैं। फिर अपने पति का चेहरा उसी छलनी से देखती हैं। आपके मन में भी कभी न कभी इसके पीछे की वजह को जानने की इच्छा होती होगी। दरअसल, करवा चौथ के दिन छलनी से चंद्र देव के दर्शन इसलिए किए जाते हैं, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को सीधे देखना वर्जित माना गया है। हम लोगों को स्पष्ट रूप से चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए। बल्कि किसी चीज की आड़ में हम लोगों को चंद्रमा का दर्शन करना चाहिए। यही वजह है कि सभी व्रती महिलाएं छलनी से चंद्र दर्शन करती हैं। कहते हैं कि चन्द्रमा को छलनी से देखने पर व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और पति को लंबी उम्र का वरदान मिलता है।

वहीं, पति का चेहरा छलनी से देखने को लेकर मान्यता है कि छलनी से अपने पति के मुख को देखने से उसमें मौजूद सैकड़ों छेद की तरह पति की उम्र भी सैकड़ों वर्ष की होती है। इसलिए इस दिन पति को छलनी से देखा जाता है।

Shreya

Shreya

Next Story