×

Karwa Chauth Latest Mehndi Designs: इस करवा चौथ पर लगाएं फुल हैंड मेहंदी, लेटेस्ट डिजाइन देखें यहाँ

Karwa Chauth Latest Mehndi Designs: करवा चौथ पर अगर हाथों में मेहंदी न लगी हो तो सारा मेकअप अधूरा है। घबराइये नहीं हम आपके लिए लाएं हैं कम समय में लगने वाले कुछ आसान से मेहंदी डिजाइन।

Pallavi Srivastava
Published on: 22 Oct 2021 5:20 PM GMT (Updated on: 22 Oct 2021 5:23 PM GMT)
Mehndi
X

करवा चौथ पर लगाएं खूबसूरत मेहँदी pic(social media) 

Karwa Chauth Latest Mehndi Designs: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हर वो काम करती हैं, जो परंपराओं से जुड़ी होती हैं। (Karwa Chauth Special)करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पूरा दिन उपवास रखती हैं, और सुहाग से जुड़ी सब चीजें करती हैं। ऐसे में मेंहदी भी सुहाग का ही एक अहम हिस्सा है।

करवा चौथ स्पेशल मेहँदी डिजाइन pic(social media)

सुहागिनें करवा चौथ के एक या दो दिन पहले ही हाथों में मेहंदी रख लेती हैं महिलाएं मेहंदी लगवाने के पहले लेटेस्‍ट डिजाइन जरूरी सर्च करती है। तो इस करवा चौथ हम आपके लिए लाएं हैं लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन(Latest Mehndi Designs)-

अरेबिक मेहंदी डिजाइन pic(social media)

अरेबिक मेहंदी डिजाइन(Arabic Mehndi Design)

वर्षों से यह डिजाइन आज भी ट्रेंड में चल रहा है। अरेबिक मेहंदी डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ हाथों पर खूब फबती भी है। और सबसे बड़ी बात कि ये बहुत ही कम समय में लग जाता है।

गोल बूटा pic(social media)

गोल बूटा (Gol Boota)

हाथों पर गोल बूटा का फैशन न गया है और न ही जाएंगा। चाहे मेंहदी लगाना आए या न आए यह डिजाइन तो हर कोई लगा ही लेता है। करवाचौथ पर ढ़ेरों काम होते हैं ऐसे में आप ये डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। ये हाथों पर रचने के बाद काफी खूबसूरत भी लगता है।

फुल हैंड मेंहदी pic(social media)

फुल हैंड मेंहदी(Full Hand Mehndi Designs)

एक जमाने से भरे हाथ की मेहंदी पसंद की जा रही है। इस तरह की मेहंदी में अलग-अलग डिजाइन बनते हैं। त्योंहार के हिसाब से मेहंदी डिजाइन में हेर-फेर किया जाता है।

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी pic(social media)

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी(Dulha-Dulhan Mehndi designs)

अगर आपकी नयी नयी शादी हुई है । तो आप फिर से अपनी शादी के टाइम वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। जी हां, मतलब आप अपने हाथों में दूल्हा व दुल्हन की डिजाइन बनवा सकती हैं।

बेल डिजाइन pic(social media)

बेल डिजाइन(Bale Designs)

बेल डिजाइन भी खूब पसंद किया जाता है। यह कम समय में लगने वाला डिजाइन है। लगने के बाद काफी खूबसूरत भी लगता है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story