Karwa Chauth Rangoli: करवा चौथ पर इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं घर, तस्वीरों में देखें डिजाइन्स

Rangoli Designs For Karwa Chauth: रंगोली हिंदू धर्म के त्योहारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। त्योहारों पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 13 Oct 2024 2:26 AM GMT
Karwa Chauth Rangoli: करवा चौथ पर इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं घर, तस्वीरों में देखें डिजाइन्स
X

Karwa Chauth Rangoli (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Karwa Chauth 2024 Rangoli Images: करवा चौथ में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है। हिंदू धर्म के खास पर्व में से एक करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Ka Vrat) इस साल 20 अक्टूबर, रविवार को रखा जाएगा। यह त्योहार हर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस व्रत को वो अपने सुहाग की लंबी आयु, खुशहाल जिंदगी और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं।

इस दिन न केवल महिलाओं को सजना संवरना पसंद होता है बल्कि वो अपने घर को भी खूबसूरत ढंग से सजाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अगर आप भी अपने घर में करवा चौथ की पूजा करती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स (Beautiful Rangoli Designs For Karwa Chauth) लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने घर के आंगन या पूजा घर में बना सकती हैं। आइए देखते हैं करवाचौथ के लिए ईजी रंगोली डिजाइन्स (Karwa Chauth Easy Rangoli Designs)।

क्यों बनाते हैं रंगोली (Rangoli Kyun Banate Hai)

रंगोली हिंदू धर्म के त्योहारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे देश में फेस्टिवल के मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। आज भी लोग त्योहारों पर अपने घरों के आंगन में रंगोली बनाना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रंगोली बनाने से देवी-देवता खासकर देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। माता रानी की कृपा होने पर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, रंगोली बनाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलती है और निगेटिव ऊर्जा का नाश होता है।

करवा चौथ के लिए सिंपल रंगोली डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये करवा चौथ के लिए सिंपल रंगोली डिजाइन है, जो कम समय में ही बन जाएगी। इस ईजी रंगोली की खूबसूरत आप दीपक लगाकर बढ़ा सकते हैं। घर के आंगन और पूजा घर दोनों जगह ये डिजाइन देखने में खूबसूरत लगेगी।

2- विश वाली रंगोली डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

त्योहारों के मौके पर शुभकामनाओं वाली रंगोली डिजाइन भी खूब पसंद की जाती है। ऐसे में आप भी इस कलरफुल रंगोली डिजाइन को करवा चौथ के मौके पर बना सकते हैं। इससे बनाना काफी सिंपल भी रहेगा।

3- करवा चौथ स्पेशल रंगोली डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

करवा चौथ के मौके पर छननी से चांद और पति को देखने की परंपरा है। ऐसे में आप रंगोली के जरिए इस खूबसूरत परंपरा को दर्शा सकते हैं। करवा चौथ पर ऐसी रंगोली डिजाइन देखने में काफी सुंदर भी लगती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आप अपनी रंगोली में सजी-धजी औरत को छलनी लिए दिखा सकते हैं।

4- खूबसूरत कलरफुल रंगोली डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप अपने घर के आंगन में खूबसूरत और बड़ी सी रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। दीयों से सजाने के बाद ये रंगोली और भी खूबसूरत दिखेगी।

Shreya

Shreya

Next Story