×

Karwachauth 2023: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार के रंग की पहनिए चूड़ियां, आप होंगी भाग्यशाली

Karwachauth 2023: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप करवा चौथ पर अगर अपनी राशि के अनुसार रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो ये काफी सौभाग्य लेकर आता है।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Sep 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 14 Sep 2023 12:31 AM GMT)
Karwachauth 2023
X

Karwachauth 2023 ( Image Credit-Social Media)

Karwachauth 2023: करवा चौथ का त्योहार कुछ समय के बाद ही आने वाला है ऐसे में शादी शुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चाँद को देखकर और पूजा करने के बाद ही वो कुछ खाती हैं और पानी पीतीं हैं। इस दिन की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जातीं हैं। महिलाएं या तो अपने शादी का जोड़ा पहनतीं हैं या नए कपड़े लाकर उसे तैयार करतीं हैं। वहीँ सुहाग की चीज़ों का इस दिन काफी महत्त्व है। बिंदी से लेकर मेहँदी तक और पायल से लेकर चूड़ी तक हर एक चीज़ काफी महत्त्व रखती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस दिन अगर अपनी राशि के अनुसार रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो ये काफी सौभाग्य लेकर आता है।

करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार के रंग की चूड़ियां पहनिए

इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाने वाला है। विवाहित महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय में जब पुरुष युद्ध, यात्रा या व्यापार के लिए दूर जाते थे, तो उनके घरों में महिलाएं विशेष प्रार्थना करती थीं और उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए व्रत रखती थीं। दिन की शुरुआत करने के लिए, विवाहित महिलाएं सुबह-सुबह सरगी खाती हैं, ये उनकी सास द्वारा तैयार किया गया भोजन होता है। सरगी सेवई, दूध और सूखे मेवों से बनाई जाती है। चंद्रमा निकलने तक महिलाओं को पानी भी नहीं पीना होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस उत्सव के दिन अपनी राशि के अनुसार किस तरह की रंग की चूड़ियाँ पहननी चाहिए, इसके बारे में कुछ सुझाव दिए हैं।

1. मेष राशि की महिलाओं के लिए

जिन महिलाओं की राशि मेष है उन्हें लाल रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। सनातन धर्म में लाल रंग का विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है, जिसका रंग लाल है।

2. वृषभ राशि की महिलाओं के लिए

वृषभ राशि वाली महिलाओं को चांदी के रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा।

3.मिथुन राशि की महिलाओं के लिए

मिथुन राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरी चूड़ियाँ पहननी चाहिए। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है।

4. कर्क राशि की महिलाओं के लिए

जिन महिलाओं की राशि कर्क है उन्हें इस दिन चमकीली चूड़ियां पहननी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ये आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति लाने में मदद करता है।

5. सिंह राशि की महिलाओं के लिए

सिंह राशि वाली महिलाएं त्योहार के दिन नारंगी रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। उनके विश्वास के अनुसार उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

6. कन्या राशि की महिलाओं के लिए

कन्या राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

7. तुला राशि की महिलाओं के लिए

तुला राशि की महिलाओं को सुनहरी चूड़ियाँ पहननी होती हैं। जिससे इनके पति को अपने करियर में तरक्की मिलती है।

8. वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए

वृश्चिक महिलाओं को मैरून चूड़ियाँ पहननी होती हैं, धनु और मीन महिलाओं को पीली चूड़ियाँ पहननी होती हैं।

9. मकर राशि की महिलाओं के लिए

मकर महिलाओं को नीली चूड़ियाँ पहननी होती हैं। ये उनके सौभाग्य को और भी ज़्यादा बढ़ाता है।

10. कुंभ राशि की महिलाओं के लिए

कुंभ राशि की महिलाओं को गहरे नीले रंग की चूड़ियाँ पहननी चाहिए। ये इनके लिए काफी शुभ होता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story