×

Kerala Famous Food: यहां मिलता है केरल का 5 मशहूर डिश, जो पूरे देशभर में हैं पॉपुलर

Kerala Famous Food: अगर आप साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं और अगली ट्रिप पर केरल जाने वाले हैं तो आपके लिए कई बेस्ट विकल्प मौजूद हैं। केरल जाएं तो वहां के डिशेज का लुफ्त जरूर उठाएं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 18 Aug 2022 12:30 AM GMT (Updated on: 18 Aug 2022 12:30 AM GMT)
Kerela famous dishes
X

Kerela Food (Image: Social Media)

Kerala Famous Food: अगर आप साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं और अगली ट्रिप पर केरल जाने वाले हैं तो आपके लिए कई बेस्ट विकल्प मौजूद हैं। अगर आप केरल जाएं तो वहां के अलग अलग प्रकार के डिश का लुफ्त जरूर उठाएं। ऐसे में आइए जानते हैं केरल के 5 मशहूर फूड के और बेस्ट जगह के बारे में जहां आप इन डिशेज का आनंद ले सकते हैं:

नादान कोझी वरुथथु (केरल स्पाइसी चिकन फ्राई)

नादन कोझी वरुथथु एक चिकन डिश है जो कई मसालों, प्याज और लहसुन के साथ बनाया जाता है। यह डिश अपने yummy टेस्ट के कारण केरल में बहुत पसंद किया जाता है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि केले के पत्ते पर इस झींगे और चिकन करी को परोसा जाता है। अगर आप भी इस डिश का आनंद लेना चाहते हैं तो आप थानी नादान रेस्तरां जा सकते हैं। उनका इस डिश को परोसने का अंदाज और क्वालिटी आपको बहुत पसंद आएगी। इस फिश करी को जरूर ट्राई करें। इसे आप केरल स्पाइसी चिकन फ्राई भी कह सकते हैं।

पता है: 8542+GH9, एर्नाकुलम रोड, पेरिंजनम, केरल 680686

थालास्सेरी बिरयानी

अगर आपको बिरयानी पसंद है तो थालास्सेरी बिरयानी का आनंद उठा सकते हैं। इसका टेस्टी स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। थालास्सेरी बिरयानी को बनाने के लिए चावल को तले हुए प्याज और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है। इसमें मांस, सीर मछली या झींगा होता है। इस बिरयानी का लुफ्त आप रारा एविस रेस्तरां में जाकर उठा सकते हैं।

पता है: मनावटी जंक्शन, एवीके नायर रोड, पल्लीथाज़े, नारंगपुरम, थालास्सेरी, केरल 670101

पलाडा पायसम

पलाडा पायसम केरल की एक मशहूर मिठाई है, जो केरल के स्थानीय घरों में बहुत अधिक बनाई जाती है। इस मिठाई को बनाने के लिए दूध में सेंवई और चावल को तब तक उबाल कर तैयार किया जाता है जब तक कि यह सॉफ्ट ना हो जाए। फिर इसमें इलायची, चीनी और मक्खन का मिश्रण डाला जाता है। इस मिठाइ का आनंद लेने के लिए पायसा कलावारा को चुन सकते हैं।

पता है: अटाहानी, कक्कनड, केरल 682030

इडियप्पम चटपटे

इडियप्पम चटपटे को चटनी के साथ खाया जाता है। इस डिश को चावल के आटे, पानी और नमक से बने सफेद सेंवई से बनाया जाता है। इसे करी के साथ भी खाया जाता है और साथ ही इसे केले के पत्ते पर परोसा जाता है। सीलोन बेकहाउस रेस्तरां इस डिश के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। चटनी और करी का मिश्रण आपको बहुत पसंद आएगा।

पता है: महात्मा गांधी रोड, एर्नाकुलम साउथ, एर्नाकुलम, केरल 682016

अप्पम एग रोस्ट और प्रॉन करी

अप्पम एक पैनकेक जैसा होता है जिसे एक खास तरह के चावल के घोल से बनाया जाता है, जो गोल शेप में होता है। यह डिश काफी नरम और स्पंजी होता है। अप्पम को आप किसी भी तरह की करी के साथ खा सकते हैं। केरल के स्टू में हरी मिर्च का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इसमें आलू, प्याज, अदरक, लहसुन, नारियल के दूध का इस्तेमाल कटे हुए चिकन, मटन, बीफ या सब्जियों के साथ कर सकते हैं। अप्पम केरल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले डिश है। अप्पम को आप एग रोस्ट, प्रॉन करी और पायसम के साथ खा सकते हैं। तिरुवनंतपुरम में स्टीमपॉट रेस्तरां इस डिश के लिए बेहतर रेस्टुरेंट हैं।

पता है: बिल्डिंग, ग्राउंड फ्लोर स्काईवे बिल्डिंग टीसी 2/1992 (2 व्यद्युति भवन के पास, पोट्टाकुझी रोड, पट्टम, तिरुवनंतपुरम, केरल 695004

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story