×

माशूका लॉलीपॉप लगती है, हो जाइए सावधान, एक किस आपको बना सकता है बीमार

आज कल लड़के लड़कियां अक्सर प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को किस करते हैं। हर व्यक्ति का चुंबन करने का तरीका अलग अलग होता है। कुछ लोग फ्रेंच किस करते हैं तो कुछ लोग सिंपल लिप किस करते हैं। सभी लोगों को किस करने के बारे में तो पता होगा। लेकिन किस से होने वाली बीमारियों के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।

Roshni Khan
Published on: 20 July 2019 10:59 AM GMT
माशूका लॉलीपॉप लगती है, हो जाइए सावधान, एक किस आपको बना सकता है बीमार
X

लखनऊ: आज कल लड़के लड़कियां अक्सर प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को किस करते हैं। हर व्यक्ति का चुंबन करने का तरीका अलग अलग होता है। कुछ लोग फ्रेंच किस करते हैं तो कुछ लोग सिंपल लिप किस करते हैं। सभी लोगों को किस करने के बारे में तो पता होगा। लेकिन किस से होने वाली बीमारियों के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।

ये भी देखें:Sonbhadra Case: अपना भारत- Newstrack के प्रधान संपादक Yogesh Mishra से

ऐसे में आज हम आपको लिप किस से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। लोगों को एक दूसरे का जूठा खाने में दिक्कत होती है, लेकिन किस करने में भी यही हाईजीन देखी जाती है क्या? किस करना कई मामलों में खतरनाक साबित हो सकता है। इसका सबूत साइंस ने भी दिया है। तो आखिर क्यों और किन हालात में खतरनाक हो सकता है किस करना?

आज हम बतातें है आपको किस करने के नुकसान जो आपको आगे के लिए सतर्ग कर देंगे। ताकि आप जब भी किस करने का सोचें तो इन बातों को ध्यान दें।

ये है कुछ खास बातें-

बैक्टीरिया का ट्रांसफर-

किसी और का जूठा खाना हाइजीनिक नहीं है, फिर किस हाईजीनिक कैसे हो सकता है? एक रिसर्च के मुताबिक किस के दौरान 80 मिलियन बैक्टीरिया ट्रांसफर हो सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के डॉक्टर केली रेनॉल्ड्स का कहना है कि कई बार किस करने से स्वस्थ लोग भी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

रेनॉल्ड्स के हिसाब से किसी को किस ना करना सबसे अच्छा बचाव होता है, लेकिन ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए सबसे बेहतर है बीमार, एलर्जिक लोगों का ध्यान रखें। अगर कोई जरा भी बीमार समझ आ रहा है तो उससे दूर रहें।

ये भी देखें:फैशन, स्टाइल स्टेटमेंट व मॉर्डनिटी के चक्कर में दिखने लगते हैं उम्रदराज, जानिए कैसे?

वायरस

सिर्फ बैक्टीरिया ही नहीं खतरनाक वायरस भी किस करने से ट्रांसफर हो सकता है।

रेनॉल्ड्स के अनुसार मोनोन्यूक्लिऑसिस और मेनिन्जिटिस नाम के दो वायरस किस के दौरान पार्टनर के शरीर में ट्रांसफर होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

अगर किस के दौरान इन दोनों में से कोई एक भी वायरस आपके शरीर में आ गया है तो 10 दिन से लेकर कई महीनों तक इनका असर हो सकता है।

सेक्शुअल इन्फेक्शन

ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन किस करने से भी सेक्शुअल इन्फेक्शन फैल सकता है। गोनोरिया, सिफिलिस जैसी सेक्शुअल ट्रांसमिटिड बीमारियां किस करने से भी फैल सकती हैं। तो अगर आपके पार्टनर को ऐसी कोई भी बीमारी है तो उसे किस करने की भूल ना करें। आम तौर पर ये बीमारियां स्किन इन्फेक्शन की तरह दिखती हैं।

ये भी देखें:ये 4 राशि के महिलाएं होती है अप्सराओं का तरह खूबसूरत, इनके पीछे पागल रहते हैं लोग

फोड़े

हर्पीस का नाम शायद आपने सुना होगा। ये बहुत ही आम बीमारी है, जो एक स्किन डिसऑर्डर की तरह दिखती है, लेकिन होती सेक्शुअल बीमारी है। अगर किसी को ये बीमारी है तो मुंह के आस-पास कई फोड़े या दाद हो जाते हैं। ये संक्रमक बीमारी है और वायरस तब भी फैलता है जब कोई निशान नहीं दिख रहे हों।

ब्लड वायरस

रेनॉल्ड्स के अनुसार अगर किसी के मसूढ़ों में तकलीफ है, खून का रिसाव होता है, मुंह में कोई कट लग गया है तो भी किस करना काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में ब्लड वायरस फैलते हैं जो जानलेवा तक साबित हो सकते हैं। इसलिए किस करने से पहले ध्यान रखें कि किसी को ऐसी कोई बीमारी ना हो।

ये भी देखें:दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, काफी दिन से थीं बीमार

कैविटी

किस करने से सबसे आम तौर पर कैविटीज फैलती हैं। अगर आपके पार्टनर के दातों में कोई समस्या है तो वो समस्या आपके दांतों में भी हो सकती है।

एलर्जिक रिएक्शन

अगर आपके पार्टनर को किसी खाने की चीज से एलर्जी है और आपने वही चीज खाई है तो यकीनन आपके लिए अपने पार्टनर को किस करना हानिकारक होगा। सबसे पहले बताए गए किस्से से ही शायद आपको अंदाजा लग गया होगा कि फूड एलर्जी कितनी खतरनाक हो सकती हैं।

मुंह में छाले

शरीर में गर्मी की वजह से कुछ लोगों के मुंह में छाले हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके पार्टनर के मुंह में छाले है। तो किस करते वक्त लार के रूप में बैक्टीरिया एक दूसरे के मुंह में चले जाते हैं और छाले होने की समस्या हो जाती है।

ये भी देखें:लखनऊ: सवा लाख शिवलिंग का शिव सेवा परिवार ने कराया रुद्राभिषेक, देखें तस्वीरें

इंफेक्शन

किस करने से मुंह की लार एक दूसरे के मुंह में चली जाती है। जिससे इंफेक्शन फैलने का डर रहता है। आजकल हर किसी को कोई ना कोई बीमारी होती है। जो लार के जरिए पार्टनर के मुंह में चली जाती है और इन्फेक्शन फैल जाती है।

मसूड़े और दांतो मे दर्द

अगर आपके पार्टनर को दांत या मसूड़ों में कोई समस्या है। तो किस करने से यह समस्या आपको भी हो सकती है। किस करने से मुंह में बैक्टीरिया सेल जाते हैं। जिससे पार्टनर की प्रॉब्लम आपको भी हो सकती है।

ये भी देखें:स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा कार्यालय में सोनभद्र मामले में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें तस्वीरें

खांसी जुकाम

लड़का लड़की में से किसी एक को भी खांसी जुकाम हो तो। किस करने से यह फेल जाता है। इसे बैक्टीरिया मुंह में चले जाते हैं और दूसरे पार्टनर को भी जुकाम या खासी हो जाती है।

तो जिस किसी को भी किस करने के बारे में सोचेंगे उस इंसान की बीमारियों के बारे में जरूर पता कर लें.

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story