×

Kajol Favourite Dish: आज तक कभी नहीं खाई होगी ये डिश, काजोल की है फेवरेट

Kajol Favourite food: आइए आज हम आपको बताते हैं कि अभिनेत्री काजोल को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है, जिसे वह कभी भी खा सकती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 April 2024 6:48 AM GMT
Kajol Favourite food
X

Kajol Favourite food  (Photo- Social Media)

Kajol Favourite food Recipe: 90 के दशक से बॉलीवुड की दुनिया में राज कर रहीं अभिनेत्री काजोल के हुस्न के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। आज भी काजोल के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं, उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसी फिल्में दी हैं, जो साली बाद भी दर्शक देखकर बोर नही होते हैं। काजोल आज कल भले ही बहुत अधिक फिल्मों में नजर नहीं आ रहीं हैं, लेकिन उनका नाम सुर्खियों में जरूर बना रहता है। जी हां! वह किसी न किसी वजह से अक्सर ही खबरों में रहती हैं। काजोल की बात हो ही रही है तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अभिनेत्री को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है, जिसे वह कभी भी खा सकती हैं।

काजोल का फेवरेट फूड (Kjaol Favourite Dish)

काजोल बहुत फूडी हैं, उन्हें तरह-तरह की चीजें खाना बहुत पसंद है। यहां तक कि जब उनकी टेबल पर अच्छा-अच्छा खाना होता है तो वह अपनी डाइट भी भूल जाती हैं। हालांकि खाने की शौकीन काजोल का फेवरेट खाना बेहद ही सिंपल है, शायद आप में से आधे लोगों ने कभी खाया भी नहीं होगा। जी हां! काजोल का फेवरेट खाना ऐसा कुछ हो सकता है, आप कभी सोच भी नहीं सकते थे, चलिए काजोल की फेवरेट डिश का नाम बताते हैं।


बॉलीवुड की हसीना काजोल को खाने में रोटी खाना पसंद है, सिर्फ रोटी नहीं, बल्कि वह रोटी में घी और गुण लगाकर खाती हैं। रोटी में घी और गुण लगाकर खाना उन्हें बहुत पसंद है, इसे वे जब भी पाए, तब खा सकती हैं। काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि रोटी, घी और गुण उनका गो टू कंफर्म मील है।

काजोल फिटनेस मंत्र (Kajol Fitness Mantra)

काजोल लगभग 50 साल की होने वालीं हैं, लेकिन उन्हें देख कोई कह नहीं सकता कि काजोल 50 साल की होंगी। काजोल खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करती हैं, इसके अलावा अपनी डाइट पर भी वह पूरा ध्यान देती हैं। काजोल पानी बहुत अधिक पीती हैं, इसके अलावा वह शुगर को अवॉइड करती हैं। साथ ही ऑयली चीजों से भी दूर रहतीं हैं। इस तरह काजोल इस उम्र में भी खुद को जवां रखें हुए हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story