×

Jaldi Maa Banne Ke Nuskhe: जानिए एक छोटा सा फूल कैसे करेगा आपकी इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर, जल्द बन जायेंगीं आप माँ

Jaldi Maa Banne Ke Nuskhe: आज हम आपके लिए कुछ बेहद कारगर घरेलू नुस्‍खे लेकर आये हैं जिससे आप इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये घरेलू नुस्‍खे।

Shweta Shrivastava
Published on: 27 July 2023 5:59 AM GMT
Jaldi Maa Banne Ke Nuskhe: जानिए एक छोटा सा फूल कैसे करेगा आपकी इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर, जल्द बन जायेंगीं आप माँ
X
Jaldi Maa Banne Ke Nuskhe (Image Credit-Social Media)

Jaldi Maa Banne Ke Nuskhe: बदलते लाइफस्टाइल और खान पान की वजह से लोगों में कई तरह की समस्याएं सामने आ रहीं हैं। वहीँ इन समस्याओं में एक अहम् समस्या है बांझपन की समस्या जिसने महिलाओं में तनाव और कई और मानसिक समस्याओं को भी जन्म दिया है। जहाँ कुछ महिलायें तो बेहद आसानी से गर्भवती हो जातीं हैं वहीँ कुछ को इसके लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीँ कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो उम्रभर माँ बनने के सुख से वंचित रह जातीं हैं। वहीँ आज हम आपके लिए कुछ बेहद कारगर घरेलू नुस्‍खे लेकर आये हैं जिससे आप इस इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये घरेलू नुस्‍खे।

इस नुस्खे से जल्द बन जायेंगीं आप माँ

अगर आप सालों से एक बच्चे की उम्मींद में हैं और इसके लिए आपने कई प्रयास भी किये लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से आप विफल रहीं हैं तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप अकेली नहीं है बल्कि कई महिलाएं इस दौर से गुज़रतीं हैं। वहीँ आज हम आपकी इस निराशा को आशा में बदलने की कोशिश करेंगे। ऐसे में हम एक ऐसा घरेलू नुस्खा लाएं हैं जो कई महिलाओं के लिए काफी असरदार भी साबित हुआ है। इस नुस्खे से आपको काफी हद तक फायदा मिल सकता है। ये नुस्खा आपकी फर्टिलिटी पॉवर को बढ़ने में आपकी मदद करेगा।

महिलाओं की फर्टिलिटी पॉवर को बढ़ने में नागकेसर नाम का एक छोटा सा फूल काफी कारगर होता है। इससे उनके फर्टिलिटी ऑर्गन्स को मज़बूती मिलती है। इतना ही नहीं ये फूल महिलाओं के पीरियड्स सम्बन्धी समस्यों को भी ठीक करने में काफी असरदार साबित होता है। इसके अलावा नागकेसर असंतुलित वात दोष का भी उपचार करता है। दरअसल कई एक्सपर्ट बताते हैं कि फर्टिलिटी का मुख्य कारण वात दोष में असंतुलन भी होता है।

नागकेसर नाम के इस पुष्प को मनुष्य शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट के रूप में काम करने के लिए जाना जाता है। आप इसका उपयोग फूल के रूप में भी कर सकते हैं या फिर आपको इसका चूर्ण बाजार में मिल जायेगा। दरअसल नागकेसर मनुष्य के शरीर में मौजूद विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकलने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर आपके शरीर में किसी तरह की सूजन है तो इसके सेवन से वो भी दूर हो जाएगी।

आपको बता दें कि जब महिलाओं के शरीर में सूजन रहती है तो उन्हें कंसीव करने में काफी दिक्कतें आती हैं वहीँ नागकेसर नाम का ये फूल शरीर की सूजन ठीक कर देता है। साथ ही ये आपके लीवर को भी ठीक कर देता है। फर्टिलिटी के लिए आपका लिवर पूरी तरह से ठीक होना भी ज़रूरी है।

कैसे करें नागकेसर का उपयोग

नागकेसर के फायदे जानने के बाद अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि इसका उपयोग कैसे किया जाये। तो आइये ये भी आपको बता देते हैं। आप इसके पाउडर को फाक कर पानी पी सकते हैं या फिर इसके चूर्ण को पानी में घोलकर आप इसे पी सकते हैं।

अगर आपको इनफर्टिलिटी की समस्या है तो आप लगातार 7 दिनों तक नाश्ते के बाद पीला नागकेसर का पाउडर लें सकतीं हैं। इसके लिए अगर आप गुनगुना पानी लें तो और भी अच्छा होगा। साथ ही इसमें एक चममच पाउडर ही मिलाएं।


नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रामणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story