×

लड़कों का बियर्ड लुक केवल स्टाइल के लिए नहीं, इस वजह से भी है फायदेमंद

लड़कियों की तरह लड़कों के लिए फैशन बदलता है। पहले से ज्यादा आजकल के दौर में लड़के फैशन परस्त ज्यादा हो गए है। पहले  लड़के और बड़ी उम्र के पुरुष अपने चेहरे पर बिल्कुल भी दाढ़ी नहीं रखते थे अगर कोई दाढ़ी रख भी लेता था

suman
Published on: 24 May 2020 4:11 AM GMT
लड़कों का बियर्ड लुक केवल स्टाइल के लिए नहीं, इस वजह से भी है फायदेमंद
X

जयपुर: लड़कियों की तरह लड़कों के लिए फैशन बदलता है। पहले से ज्यादा आजकल के दौर में लड़के फैशन परस्त ज्यादा हो गए है। पहले लड़के और बड़ी उम्र के पुरुष अपने चेहरे पर बिल्कुल भी दाढ़ी नहीं रखते थे अगर कोई दाढ़ी रख भी लेता था तो उसके घरवाले उसे बनाने के लिए परेशान कर देते थे। लेकिन अब लड़को के लिए बदलते वक्त के साथ-साथ दाढ़ी रखना फैशन बन गया है।

खासकर दाढ़ी को लेकर लड़कियों का टेस्ट भी पहले से बदल चुका है। आज के दौर में लड़कियों को क्लीन शेव वाले लड़कों के बजाय ज्यादा दाढ़ी वाले लड़के पसंद आते हैं। बड़ी दाढ़ी रखना सिर्फ आज का नया ट्रेंड नहीं, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। दाढ़ी रखने के फायदे जानकर आप भी बड़ी दाढ़ी ही रखना पसंद करेंगे।

यह पढ़ें...गजब के दुल्हा-दुल्हन: धूम-धाम से हुई अनोखी शादी, देखकर रह जाएंगे दंग

*लड़कों की बड़ी दाढ़ी सिर्फ लड़कियों को ही इंप्रेस करने के लिए काम नहीं आती है बल्कि ये एलर्जी के खतरे को भी कम करती है. बड़ी दाढ़ी फूलों के परागकणों और धूल गंदगी से होनेवाली एलर्जी से भी रक्षा करती है।

*दाढ़ी सिर्फ लड़कों की पर्सनैलिटी को कूल नहीं बनाती बल्कि यह अल्ट्रावायलेट किरणों से भी त्वचा की रक्षा करती है. इसके साथ-साथ यह बढ़ती उम्र या एजिंग के निशानों को छुपाने में भी मदद करती है।

*हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार ज्यादातर लड़कियों को ऐसे ही लड़के पसंद आते हैं जिनकी दाढ़ी होती है।लड़कियों को इंप्रेस करने के साथ ही दाढ़ी लड़कों की पर्सैनेलिटी को और आकर्षक बनाती है।

*आजकल ज्यादातर लड़के दाढ़ी रखने लगे हैं क्योंकि दाढ़ी से ना सिर्फ लड़कों का लुक मेच्योर नजर आता है बल्कि इससे उनकी पर्सनैलिटी में भी गजब का आकर्षण देखने को मिलता है

*प्राचीन समय में ऋषि-मुनि बड़ी दाढ़ी रखते थे. इसके अलावा पुराने समय में दार्शनिक भी बड़ी दाढ़ी रखने के शौकीन हुआ करते थे। कहा जाता है कि दाढ़ी उनके प्रोफेशन का प्रतीक मानी जाती थी

यह पढ़ें...जानिए पत्नी के अंगों से जुड़े राज, पति के जीवन पर पड़ता है शुभ-अशुभ प्रभाव

*बताया जाता है कि सेक्स और दाढ़ी के बीच काफी गहरा संबंध है. जी हां, अगर कुछ समय के लिए पुरुष सेक्स छोड़ दे तो उनकी दाढ़ी दूसरों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ने लगती है। जबकि नियमित रुप से सेक्स करनेवाले लोगों की दाढ़ी धीमी रफ्तार से बढ़ती है

*एक शोध के अनुसार एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में सिर्फ शेविंग कराने में काफी पैसे खर्च कर देता है इसके अलावा वो अपनी जिंदगी के 3,350 घंटे शेविंग करने में खर्च कर देता है। जबकि दाढ़ी रखनेवाले लोगों का समय और पैसा दोनों बचता है।

suman

suman

Next Story