×

Smart Phone Addiction: स्मार्ट फ़ोन के एडिक्शन से छुटकारा पाने के लिए अपनायें ये उपाए

Smart Phone Addiction: स्मार्टफोन की लत किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकती है| चाहे वह बच्चे हो या बड़े | एक और स्मार्टफोन के ज़यादा इस्तेमाल से जहाँ बच्चो के बर्ताव में बदलाव आता है वहीं दूसरी ओर कपल्स के बीच रिश्ते भी ख़राब होते हैं | नींद में कमी, व्यक्तिगत रिश्तों में समय की कमी आदि कई कारन है जो इस समस्या को जन्म देते हैं | अगर स्मार्टफोन को स्मार्टली इस्तेमाल नहीं किया गया तो यह कई तरह की बेवक़ूफ़ियों को जन्म दे सकता है|

Vertika Sonakia
Published on: 25 April 2023 5:54 PM GMT (Updated on: 25 April 2023 5:55 PM GMT)
Smart Phone Addiction: स्मार्ट फ़ोन के एडिक्शन से छुटकारा पाने के लिए अपनायें ये उपाए
X
अपने बच्चे को रखे स्मार्टफोन की लत से दूर (फ़ोटो: सोशल मीडिया )

Smatphonephone Addiction- प्रोफेशनल या पर्सनल कारणों की वजह से फ़ोन से छुटकारा पाना संभव नहीं है तो क्या करें ? जानते हैं इस लत से छुटकारा पाने के कुछ रामबाण उपाय।

1. नो फ़ोन जोन बनाएं : फ़ोन को अपने बैडरूम में कभी चार्ज न करें | बैडरूम खुद को रिचार्ज करने की जगह होती है| बैडरूम में हमेशा खुद को रिचार्ज करें और फ़ोन को चार्ज करना बंद कर दें| इसके साथ ही किचन को भी नो फ़ोन जोन में शामिल करें| इन अभिभावकों को ये ज़रूर करना चाहिए जो अपने बच्चो को फ़ोन की ननलत से दूर रखना चाहते हैं| सभी पेरेंट्स खाने की टेबल पर सिर्फ आपसी बातचीत करें और बच्चो से फ़ोन दूर रखें |

2. खुद को सुधारें: बच्चे अपने आसपास के माहौल से ही सीखते हैं। अगर पैरेन्ट्स हमेशा मोबाइल-लैपटॉप में घुसे रहेंगे, तो बच्चों को कभी रोक नहीं पाएंगे। कोशिश करें कि बच्चों के सामने मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें। सभी पैरेंट्स अपने काम और जिम्‍मेदारियों में बहुत व्‍यस्‍त रहते हैं लेकिन फिर भी अपने बच्‍चे के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। बच्‍चों के साथ बोर्ड गेम खेलें या कुकिंग या बागवानी जैसे कामों में उनकी मदद लें। आप बच्‍चों को गाना सीखने, किताबें पढ़ने या पेंटिंग करने की हॉबी भी सिखा सकती हैं।

3. बच्चों को दें समय: बच्चे जितनी जल्दी आदत पकड़ते हैं, उतनी ही जल्दी छोड़ भी सकते हैं। अगर आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएंगे, तो मोबाइल-टीवी की आदत अपने-आप छूट जाएगी। गर्मियों में रोजाना बच्चों को पार्क में ले जाएं, उनके साथ खेलें और समय बिताएं। बच्‍चों के लिए प्रकृति नैचुरल थेरेपी का काम करती है और इससे आपके बच्‍चे फोन से भी दूर रह सकते हैं। अपने बच्‍चों को बाहर किसी हरी-भरी जगह या पार्क वगैरह घुमाने ले जाएं। इससे बच्‍चों को तरोताजा भी महसूस होगा। बच्‍चे अपने आप ही वहां अपनी पसंद का कोई गेम ढूंढ लेंगे।

4.किताबों में जगाएं रुचि: बच्चों को कॉमिक्स या कहानी की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। अगर इनके प्रति रुचि पैदा हो गई, तो उनका स्क्रीन टाइम कम हो जाएगा और वो किताबों के इर्द-गिर्द कल्पना की नई दुनिया गढ़ लेंगे। उनसे कहानी सुनें और उन्हें कहानियां सुनाएं। इससे मस्तिष्क उर्वर होता है और बच्चों की रचनाशीलता बढ़ती है।

5.आर्ट एंड क्राफ्ट: ज्यादातर बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट पसंद होता है। बच्चों को गैजेट्स के बजाए ऐसे गेम्स लाकर दें, जिनसे उनकी क्रिएटिविटी विकसित हो। बाजार में पजल गेम्स, म्यूजिक बॉक्स, ब्रेन गेम्स, पेंटिंग, ब्लॉक बिल्डिंग, क्ले आदि कई विकल्प मौजूद हैं। अगर बच्चों की इनमें रुचि जग गई, तो वो टीवी-मोबाइल सब भूल जाएंगे। आप उन्हें कैरम, लूडो, चेस, वर्ड पजल जैसे कई इंडोर गेम्स भी दे सकते हैं।

6.घर की जिम्मेदारी: बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारी सौंपें। उन्हें आपके साथ रहना, काम करना और जिम्मेदारी उठाना अच्छा लगेगा। साथ ही आपकी बॉन्डिंग भी बनेगी। आप बच्चों से कपड़े सुखाना, पौधों में पानी डालना, किचन के छोटे-मोटे काम, सैंडविच बनाना जैसे काम सौंप सकते हैं। सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि जो काम उन्हें सौंपे को उनकी रुचि का हो।

7.फ़ोन को चार्ज करते समय न करें बात: कई लोगों की रात में फोन चार्ज पर लगाकर सोने की आदत होती है, जो बहुत ही गलत है। फोन को जरूरत से ज्यादा समय के लिए चार्ज करना बैटरी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं कई लोग फोन की पूरी बैटरी लो होने पर ही फोन को चार्ज करते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। दरअसल, फोन में दी गई लिथियम-आयन बैटरी को जीरो तक नहीं पहुंचने देना चाहिए। ऐसे में आपको फोन के डिस्चार्ज होने का इंतजार नही करना चाहिए। इसके अलावा कई लोग फोन को चार्ज करते समय भी फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं, ऐसा करना भी गलत होता है। दरअसल, चार्जिंग के दौरान फोन की पावर अलग होती है। ऐसे में आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और फोन को तेजी से चार्ज होने देना चाहिए।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story