×

अगर है Uric Acid की समस्या, तो हो जाएं सावधान, न करें इनका सेवन

जब Uric एसिड का level बढ़ जाता है तो जोड़ों में दर्द, सूजन, लालपन ये सारे लक्षण देखने को मिलते हैं। जिससे हमें भारी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Shreya
Published on: 19 March 2021 10:05 AM GMT
अगर है Uric Acid की समस्या, तो हो जाएं सावधान, न करें इनका सेवन
X
अगर है Uric Acid की समस्या, तो हो जाएं सावधान, न करें इनका सेवन

mrinal singh

मृणालिनी सिंह

लखनऊ: आज कल हमारे ख़राब और अनियमित लाइफस्टाइल और दिनचर्या की वजह से हमारे शरीर में काफ़ी बीमारियां और परेशानियां जगह ले लेती हैं। जिससे हमको बहुत सी शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो हम बीमार सा महसूस करने लगते हैं, जब हमारी परेशानी बढ़ जाती है तो हम डॉक्टर के पास चले जाते हैं, और डॉक्टर हमें इन बीमारियों से निपटने के लिए या उबरने के लिए दवाईयां दे देते हैं या जो भी उनका तरीक़ा होता है बीमारी को ठीक करने के लिए उसे वो अपनाने लिए कहते हैं।

Uric Acid बढ़ने से होती है कई परेशानियां

इन्हीं समस्याओं में से एक समस्या है Uric Acid की। जब Uric Acid बढ़ जाता है तो यह जोड़ो में क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाता है। Uric Acid के बढ़ जाने से गठिया, थायराइड, मधुमेह जैसी बीमारियां भी हो जाती हैं। जब Uric एसिड का level बढ़ जाता है तो जोड़ों में दर्द, सूजन, लालपन ये सारे लक्षण देखने को मिलते हैं। जिससे हमें भारी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: पुरुष हो जाएं सावधानः यदि ये लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

खान पान में किन चीजों को करें Avoid

Uric Acid के बढ़ जाने पर हमें खाने में किन - किन चीजों को Avoid करना चाहिए, आइए हम उनके बारे में जानते हैं। परहेज़ ना करने पर हमें काफ़ी ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

LEGUMES- जब भी आपका Uric Acid का स्तर बढ़ गया हो, तो आपको Legumes खाना तुरंत बंद कर देना चाहिए। Legumes में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। Legumes में आती हैं दालें और फलिदार सब्ज़ियाँ जिन्हें नहीं खाना चाहिए। Uric Acid बढ़ा होने पर हमें Protein और Purin वाले Food छोड़ देने चाहिये।

यह भी पढ़ें: World Sleep Day: ब्राइट फ्यूचर के लिए, जरूरी है नियमित नींद

DAIRY PRODUCTS- Dairy Products में भी Protein अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से हमें Uric Acid बढ़ा होने पर नहीं खना चाहिये। या फिर Low Protein डेरी प्रॉडक्ट्स लेने चाहिये।

RED MEAT- कुछ मछलियों में और रेड मीट में Protein जादा पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे नहीं खाना चाहिए। Uric Acid बढ़ा होने पर कुछ दिनों तक Non-Veg नहीं खाना चाहिए।

OILY FOOD- Uric Acid बढ़ा होने पर तैलिय खाना नहीं खाना चाहिये। इनमें उपस्थित ट्रांस फ़ैट भी Uric Acid बढ़ाने के लिए उत्तरदायी होते हैं। oily food के अलावा junk food भी नहीं खाना चाहिए। ये भी uric acid को बढ़ाते हैं। Uric Acid का स्तर सामान्य रहना आवश्यक होता है।

यह भी पढ़ें: विश्व नींद दिवस स्पेशलः घट गई नींद, बायोलॉजिकल क्लॉक के लिए जरूरी है सो ना

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story