×

Dream Journaling : जानें क्या है ड्रीम जर्नलिंग, सेहत के लिए कैसे हैं फायदेमंद

Dream Journaling: सपने देखना किसे पसंद नहीं होता।सपने ही तो होते है जो आपको अपनी लाइफ में कुछ कर गुजरने का हौसला देते हैं।सपने देखना, सपनों को जर्नल करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Aug 2022 10:46 AM GMT
Benefits of dream Journaling
X

Dream Journaling (Image: Social Media)

Dream Journaling: सपने देखना किसी पसंद नहीं होता। ये सपने ही तो होते है जो आपको अपनी लाइफ में कुछ कर गुजरने का हौसला देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सपने देखना और उन्हें सपनों को जर्नल करना आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल जर्नलिंग आपको अपनी प्रतिदिन की गतिविधियों पर नज़र रखने में मदद करती है। इतना ही नहीं यह दिमाग के लिए फायदेमंद है और आपके रचनात्मक दिमाग की भी मदद कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ड्रीम जर्नलिंग और इसके फायदे के बारे में:

क्या है ड्रीम जर्नलिंग?

ड्रीम जर्नलिंग के जरिए आप प्रतिदिन की गतिविधियों पर आसानी से नज़र रख सकते हैं। दरअसल आप जिन बहुत सी चीजों के बारे में सपने देखते हैं, वे आपके दिमाग के विचारों का ही समूह हैं। ये सपने कभी खुशी ला सकते हैं तो कभी आपको चिंतित भी कर सकते हैं, कभी बुरे सपने भी हो सकते हैं तो कभी अच्छे। ड्रीम जर्नलिग इन्हीं गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करता है, जो यह दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं ड्रीम जर्नलिंग के फायदे

समस्याओं को हल करने में मददगार

ड्रीम जर्नलिंग आपको समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है। दरअसल जब आपके लाइफ में, आप कई समस्याओं का सामना करते हैं, उनके समाधान आपको नजर नहीं आते है। उस दौरान जब आप सपने देखते हैं, तो आप अपने सपनों में इन समस्याओं का समाधान पा सकते हैं, इससे आपकी समस्या कम होने लगती है।

क्रिएटिव माइंड

ड्रीम जर्नलिंग आपकी समस्याओं को सिर्फ हल ही नहीं ढूंढता बल्कि यह आपको रचनात्मक रूप से सोचने में मदद भी कर सकता है। अगर आपके सपनों में कुछ रचनात्मक विचार आते हैं जिन्हें आप तुरंत समझ नहीं पाते होंगे। लेकिन जब आप उन्हें लिखते हैं और बाद में शांति से उन विचारों पर गौर करते हैं, तो आपको कुछ ऐसे विचार मिल जाते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

याद करने में मदद

ड्रीम जर्नलिंग आपको अपने सपनों को याद करने में मदद कर सकता है। दरअसल कभी-कभी, ऐसा हो जाता है कि आप एक सपना भूल जाते हैं और कुछ दिनों के बाद आपको वह भुला हुआ सपना याद आ जाता हैं। ऐसे में जब आप इसे याद करते हैं, तो जरूरी है कि आप उन्हें लिख लें क्योंकि जब आप इसे कई बार करते हैं, तो यह आपके भूले हुए विचारों और सपनों को याद करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे आपकी याददाश्त भी ठीक रहती है।

बेहतर रिश्ते बनाने में मदद

ड्रीम जर्निलंग सिर्फ आपको ही नहीं उनलोगों को भी मदद करता है जो आपसे जुड़े हैं क्योंकि इससे आपके और आपके आसपास के लोगों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल जब आप बैठते हैं और अपने सपनों को लेकर विचार करते हैं, तो यह आपको यह समझने में मदद कर सकता है कि आपने ऐसा सपना क्यों देखा और यह आपको क्या बताने का इरादा रखता है। इतना ही नहीं यह आपके आसपास के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाने में भी मदद कर सकता है और यह खुद को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद कर सकता है। इससे आप पॉजिटिव महसूस करेंगे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story