Tejashwi Yadav Wife: बला की खूबसूरत हैं लालू यादव की छोटी बहूरिया, पढ़ाई में भी अव्वल

Tejashwi Yadav Wife Rajshree Yadav: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ईसाई धर्म की रेचल से शादी की है। जो अब राजश्री यादव के नाम से जानी जाती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 18 Sep 2024 8:47 AM GMT
Tejashwi Yadav Wife: बला की खूबसूरत हैं लालू यादव की छोटी बहूरिया, पढ़ाई में भी अव्वल
X

Tejashwi Yadav Wife (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tejashwi Yadav Wife Rajshree Yadav: आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। तेजस्वी ने साल 2021 में अपनी पुरानी महिला मित्र रेचल गोडिन्हो (Rachel Godinho) से धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों की इस इंटरकास्ट मैरिज ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। तेजस्वी की पत्नी अब राजश्री यादव (Rajshree Yadav) के नाम से जानी जाती हैं। आइए जानें राजश्री की पढ़ाई और तेजस्वी संग उनकी लव स्टोरी के बारे में।

कौन हैं रेचल उर्फ राजश्री यादव (Tejashwi Yadav Wife Rajshree Yadav Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राजश्री यादव (Rajshree Yadav) हरियाणा के रेवाड़ी के एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह बचपन से ही दिल्ली में रही हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजश्री ने ग्रेजुएशन (Rajshree Yadav Education In Hindi) तक पढ़ाई की है। वह विमानन उद्योग में एक एयर-होस्टेस के रूप में काम कर चुकी हैं। कुछ साल तक केबिन क्रू सदस्य के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।

कैसे हुई तेजस्वी यादव से मुलाकात (Rajshree Yadav And Tejashwi Yadav Love Story)

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव और राजश्री बचपन से ही दोस्त रहे हैं। साथ ही दोनों पारिवारिक मित्र भी हैं। दरअसल, तेजस्वी की एक बहन की शादी रेवाड़ी में ही चिरंजीवी राव से हुई है और राजश्री की फैमिली का संबंध चिरंजीवी राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव से है। बता दें तेजस्वी और राजश्री दोनों ने नई दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है। स्कूल में ही दोनों की दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पहले तो लालू यादव के परिवार (Lalu Prasad Yadav Family) को इस शादी से ऐतराज था, लेकिन बाद में बच्चों की खुशी के लिए दोनों परिवार राजी हो गए। जिसके बाद दिल्ली में धूमधाम से दोनों की शादी कराई गई। तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की एक बेटी (Tejashwi Yadav Daughter) भी है, जिसका नाम दादा लालू यादव ने कात्यायनी रखा है। दरअसल, तेजस्वी की बेटी नवरात्रि में षष्ठी के दिन पैदा हुई थीं, जिसकी वजह से उनका नाम कात्यायनी रखा गया है।

शादी के बाद बदला नाम (Rajshree Yadav Real Name)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तेजस्वी यादव से शादी से पहले राजश्री यादव का नाम रेचल गोडिन्हो था, जो कि उन्होंने बदलकर राजश्री कर लिया। इस नाम का सुझाव लालू प्रसाद यादव ने ही दिया था। हालांकि ये नाम रेचल ने खुद की इच्छा से ही रखा है। तेजस्वी यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी पत्नी ने स्वेच्छा से एक वैकल्पिक नाम, राजश्री चुना है। क्योंकि बिहार में लोगों के लिए उनका नाम उच्चारण करना आसान होगा।

Shreya

Shreya

Next Story