Krishna Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर ऐसे सजाएं घर, यहां से लें जन्माष्टमी डेकोरेशन आइडियाज

Krishna Janmashtami Par Ghar Kaise Sajaye: अगर आप कंफ्यूज हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी पर घर को कैसे सजाएं तो यहां से डेकोरेशन आइडियाज ले सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 8 Aug 2024 6:33 AM GMT
Krishna Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर ऐसे सजाएं घर, यहां से लें जन्माष्टमी डेकोरेशन आइडियाज
X

Krishna Janmashtami (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Krishna Janmashtami Decoration Ideas: हर साल देशभर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। यह सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के जन्मदिन (Shri Krishna Birthday) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। लड्डू गोपाल के बर्थडे के दिन हर कोई अपने घर और पूजा रूम को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाना चाहता है। लेकिन हर साल क्या नया करें इसे लेकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो हम आपके साथ जन्माष्टमी के लिए कुछ आसान और खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज शेयर करने जा रहे हैं, जिससे न केवल आपका घर सुंदर दिखेगा, बल्कि भगवान कृष्ण भी प्रसन्न हो हो जाएंगे।

कृष्ण जन्माष्टमी डेकोरेशन आइडियाज (Krishna Janmashtami Decor Ideas)

1- फूलों की रंगोली


अगर आप उनमें से एक हैं, जो कृष्ण जन्माष्टमी पर बहुत ज्यादा सजावट नहीं कर पाते हैं या फिर अकेले ही सजावट करनी होती है तो इस तरह की सजावट से आप अपने घर या पूजा रूम को खूबसूरत दिखा सकते हैं। केवल फूलों की रंगोली भी बेहद खूबसूरत लगती है। इस रंगोली को आप लाइट और दीया से सजा सकते हैं।

2- फूलों से सजावट


पूजा रूम को फूलों और लाइट से सजाकर लड्डू गोपाल का जन्मदिन मना सकते हैं। मोर का पंख, माखन कृष्ण भगवान को बहुत पसंद है। ऐसे में आप इन चीजों को सजावट में शामिल करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही आप दीयों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।

3- फैंसी परदे और फूलों से सजावट


तस्वीर में दिखाई दे रही सजावट सिंपल होने के साथ ही दिखने में काफी खूबसूरत लग रही है। इसी तरह आप भी पूजा रूम में खूबसूरत परदे और फूलों से डेकोरेशन कर सकते हैं। मंदिर के किनारों पर माखन का मटका और बांसुरी रख सकते हैं। इससे यह और भी सुंदर दिखेगा। पूजा की सामग्री को एक थाली में रखने की बजाय इस तरह अलग-अलग थाली में सजाकर रखें।

4- DIY पेपर डेकोरेशन


आप अपने पूजा रूम को पेपर से बने मोर से भी सजा सकते हैं। तस्वीरों में हमने आपको दो अलग-अलग आइडियाज दिए हैं, जो कि दिखने में बेहद खूबसूरत और यूनिक हैं। इस तरह से पूजा रूम बहुत सुंदर दिखेगा। इसे बनाने में मेहनत तो है, लेकिन रिजल्ट सबका दिल खुश कर देगा।

5- बांसुरी और मोरपंख से


आप अपने पूजा रूम के कॉर्नर को या घर के कोनों को इस तरह मोरपंख और बांसुरी से सजा सकते हैं। आप माखन के मटके बनाकर भी घर के कोने में इस तरह रख सकते हैं। थोड़ी बहुत लाइट और दीए आपके पूजा कक्ष को सबसे खूबसूरत दिखाएंगे।

Shreya

Shreya

Next Story