×

Kuttu Ki Puri Kaise Banti Hai: नवरात्रि में ऐसे बनाएं कुट्टु के आटे की पूड़ी

Kuttu Ki Puri Kaise Banti Hai: नवरात्रि व्रत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है कुट्टू का आटा। क्योंकि इसे खाने से भूख मिटने के साथ तृप्ति भी मिलती है।

Pallavi Srivastava
Published on: 5 Oct 2021 4:54 PM GMT
Kuttu ke atte ki puri
X

 कुट्टु के आटे की पूड़ी pic(social media)

Kuttu Ki Puri Kaise Banti Hai: नवरात्रि में सात्विक भोजन(Navratri Start 2021) करना चाहिए। सात्विक भोजन(Navratra me kare satvk bhojan) करने के पीछे बहुत से कारण हैं। नवरात्रि परसों यानि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

नवरात्रि में माता के भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से पूजा अर्चना करते हैं। कोई लोग पूरे नौं दिन का व्रत रखते हैं और बहुत से लोग 2 दिन का रखते हैं। लेकिन इस दौरान लोगों की Diet अलग-अलग तरह से होती है। कुछ लोग एक समय खाना खाते हैं तो कुछ लोग दोनो टाइम। कुछ ऐसे लोग भी जो सिर्फ फल और पानी पर रहते हैं।लेकिन जो लोग फलाहार(Navaratri Falahar) करते हैं वे कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी जरूर खाते हैं। आएये आज हम आपको बतते हैं कि कैसे नर्म मुलायम कुट्टू के आटे के पूड़ी बनाएं।

पूरी बनाने की विधि pic(social media)

कैसे बनाएं कुट्टू के आटे की पूड़ी (Kaise Banaye Kutu Ke Aate Ki Puri)

नवरात्रि के व्रत में सबसे अधिक पसंद किया जानेवाला खाद्य पदार्थ है कुट्टू का आटा। क्योंकि इसे खाने से भूख मिटने के साथ तृप्ति भी मिलती है। साथ ही पूरा पोषण भी मिल जाता है।

सामग्री (Ingredients)

कुट्टू का आटा 250 ग्राम

उबले मैस आलू 2 या 3

थोड़ी सी ताजी मलाई

नमक स्वादानुसार

तलने के लिए तेल या घी

ऐसे तलें पूड़ी pic(social media)

पूड़ी बनाने की विधि (Puri Banane Ki Vidhi)

कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाने के लिए आप आटे को छलनी से चाल लें। फिर एक बड़े बर्तन में आटा, आलू और मलाई आपस में मिला लें। अब इसको अपने हथेली से अच्छे से मैस करते हुए मिलाएं। थोड़ा नमक भी डाल दें। अगर आपको जरूरत हो तो। मैस करते हुए आटे को साानते जाएं। अब आपका आटा तैयार है पूरी बनाने के लिए।

अब बराबर गोलियां बनाकर एक एक पूड़ी को आटा लगाकर हल्के हाथों से बेलें। पूड़ी के आकार का बेल कर गर्म तेल में डाल कर तल लें। अब आपकी पूड़ी तैयार है। आलू की सब्जी या चाय के साथ गर्मागर्म खाएं।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story