TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Ravi Kishan House: कभी मुंबई में रहने का नहीं था ठिकाना, आज हैं आलीशान घर के मालिक, देखें इनसाइड तस्वीरें

Ravi Kishan Mumbai Luxury House: भोजपुरी और बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन के पास कई आलीशान मकान हैं। आज हम आपको उनके मुंबई वाले घर की झलक दिखाने जा रहे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Sep 2024 10:29 AM GMT
Ravi Kishan House: कभी मुंबई में रहने का नहीं था ठिकाना, आज हैं आलीशान घर के मालिक, देखें इनसाइड तस्वीरें
X

Ravi Kishan House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ravi Kishan Mumbai House: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक मिडिल क्लास ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए रवींद्र किशन शुक्ला (Ravindra Kishan Shukla) आज के समय में भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। अरे, कहीं आप रवींद्र किशन शुक्ला नाम पढ़कर कंफ्यूज तो नहीं हो गए? ये रवि किशन का असली नाम (Ravi Kishan Real Name) है। जिसे उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले बदलकर रवि किशन कर लिया था। इसी नाम से वह भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। साथ ही वह राजनीति में भी मजबूत पकड़ रखते हैं। एक्टर वर्तमान में गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद (BJP MP) हैं।

रवि किशन का बचपन गरीबी में गुजरा है, लेकिन आज के समय में वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और उनके पास किसी भी सुख सुविधा की कमी नहीं है। उनके पास एक नहीं दो नहीं बल्कि 11 घर हैं। ये घर मुंबई, पुणे, गोरखपुर, जौनपुर में स्थित हैं। आज हम आपको रवि किशन के मुंबई के गोरेगांव गार्डन स्टेट में स्थित घर की झलक दिखाने जा रहे हैं, जो कि अंदर से बेहद खूबसरत और आलीशान है। चलिए तस्वीरों में देखते हैं एक्टर का ये खूबसूरत घर।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रवि किशन का मुंबई वाला घर (Ravi Kishan Mumbai House Photos)

एक्टर रवि किशन के पास मुंबई के गोरेगांव गार्डन स्टेट में एक आलीशान घर है, जहां वो अपनी पत्नी प्रीति किशन (Preeti Kishan) और अपने चार बच्चों के साथ रहते हैं। इस घर को उन्होंने दो डुप्लेक्स को जुड़वाकर बनवाया है, जो कि 8 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इस घर की कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 करोड़ रुपये के आसपास है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रवि किशन के इस महलनुमा घर में हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के घर में 12 बड़े-बड़े कमरे, एक बड़ा सा शानदार गार्डन, खूबसूरत लिविंग रूम और बड़ी बालकनी है। घर में हरियाली का काफी ख्याल रखा गया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रवि अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें फैंस संग साझा करते रहते हैं। जब वह मुंबई आए थे तो उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन आज एक्टर ने मुंबई में ही कई घर खड़े कर लिए हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रवि किशन नेटवर्थ (Ravi Kishan Net Worth 2024)

बात करें रवि किशन के टोटल नेटवर्थ की तो उनके पास करीब 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से 14.96 करोड़ रुपये की चल और 20.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। एक्टर एक फिल्म के लिए पहले करीब 50 लाख रुपये तक चार्ज करते थे, लेकिन अब उनकी फीस करोड़ों में है। वहीं, एक सांसद के रूप में उन्हें एक महीने में 1 लाख रुपये की सैलरी दी जाती है।

रवि किशन वर्क फ्रंट

रवि किशन की फिल्म 'लापता लेडीज' एक मार्च 2024 को रिलीज हुई थी, जिसका चयन ऑस्कर अवार्ड 2025 के लिए हुआ है। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। उसी का नतीजा है कि मूवी की ऑस्कर अवॉर्ड के लिए ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है। इस फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था।

Shreya

Shreya

Next Story