Laddu Gopal Bhog: घर में विराजते हैं लड्डू गोपाल, तो जरूर जान लें ये नियम, नहीं तो...

Laddu Gopal Ke Bhog Ka Niyam: हर दिन सुबह उठने के बाद और सोने से पहले तक लड्डू गोपाल को चार टाइम भोग लगाना चाहिए और ये भोग पूरी तरह से सात्विक होना चाहिए।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Aug 2024 11:44 AM GMT
Laddu Gopal Bhog: घर में विराजते हैं लड्डू गोपाल, तो जरूर जान लें ये नियम, नहीं तो...
X

Laddu Gopal (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Laddu Gopal Bhog Niyam: ज्यादातर लोग अपने घरों में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की पूजा करते हैं। लड्डू गोपाल की सेवा बिल्कुल छोटे बच्चे की तरह की जाती है। उनकी पूजा और भोग के कई नियम भी बताए गए हैं। लड्डू गोपाल को रोजाना नियम के साथ दिन में चार बार भोग लगाया जाता है। अगर आपके घर में भी लड्डू गोपाल विराजते हैं तो आपको उनके भोग का नियम (Laddu Gopal Ke Bhog Ka Niyam) पता होना चाहिए कि उन्हें दिन में कब-कब और क्या भोग लगाना चाहिए।

लड्डू गोपाल को कितने समय लगाते हैं भोग

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि हर दिन सुबह उठने के बाद और सोने से पहले तक लड्डू गोपाल को चार टाइम भोग लगाना चाहिए और ये भोग पूरी तरह से सात्विक होना चाहिए। कई लोग पैकेट वाला भोजन भी लड्डू गोपाल को खिलाना पसंद करते हैं, क्योंकि वह भगवान को अपने घर का सदस्य मानते हैं।

वैसे तो इसमें कोई मनाही नहीं हैं, लेकिन पैकेट में लिखे इंग्रीडिएंट्स को पढ़कर ही लड्डू गोपाल को उसका भोग लगाएं। क्योंकि कई पैकेट फूड में प्याज-लहसुन, अंडे जैसे नॉनवेज आइटम का यूज होता है। इसके अलावा भोजन बनाने समय शुद्धता का भी ख्याल रखना चाहिए। भोजन के साथ तुलसी का पत्ता और एक पीतल के गिलास में पानी जरूर रखें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पहला भोग

दिन का पहला भोग सुबह 6 से 7 बजे के बीच लगाना चाहिए। लेकिन इससे पहले लड्डू गोपाल को सबसे पहले घंटी या फिर लयबद्ध तरीके से ताली बजाकर जगाएं। इसके बाद दूध या चाय का भोग लगाएं।

दूसरा भोग

अब बारी आती है दूसरे भोग की, लेकिन इससे पहले खुद स्नान कर लें और लड्डू गोपाल को भी नहला दें। लड्डू गोपाल का श्रृंगार और पूजा करने के बाद उन्हें मक्‍खन-मिश्री या लड्डू का भोग लगाएं। आप इस टाइम मौसमी फलों का भी भोग लगा सकते हैं।

तीसरा भोग

दोपहर के समय लड्डू गोपाल को तीसरा भोग लगाना चाहिए। इस भोग में उन्हें घर में बना हुआ भोजन खिलाना चाहिए। लेकिन इसमें भूल से भी प्याज-लहसुन का यूज न करें। अगर आपके घर खाना बनाने में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल होता है तो आप लड्डू गोपाल के लिए अलग से कुछ बना सकते हैं, जैसे कि मीठी पूरी, पराठा, हलवा।

चौथा भोग

चौथा भोग उन्हें रात में सात से बाठ बजे के बीच लगाना चाहिए। इसमें घर में बने भोजन का उपयोग करें। इसके अलावा आप मखाने या मेवा का भोग लगा सकते हैं। इसके थोड़े समय बाद उन्हें दूध पिलाकर सुला दें। ध्यान रहे कि लड्डू गोपाल को सुलाने से पहले हमेशा दूध पिलाना चाहिए।

इसके अलावा आप अलग-अलग चीजों का भी भोग लगा सकते हैं।

भोग लगाते समय पढ़ें ये मंत्र (Laddu Gopal Ke Bhog Lagane Ka Mantra)

लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय "त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।" मंत्र का जाप करना चाहिए।

Shreya

Shreya

Next Story