Laddu Gopal Ko Rakhne Ke Niyam: घर में रखते हैं लड्डू गोपाल तो भूल से भी न करें ये गलतियां, इन्हें जानना जरूरी

Rules For Laddu Gopal Worship In Hindi: बाल गोपाल की सेवा के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए। साथ ही कुछ गलतियों को करने से भी बचना चाहिए।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 3 Sep 2024 4:09 AM GMT
Laddu Gopal Ko Rakhne Ke Niyam: घर में रखते हैं लड्डू गोपाल तो भूल से भी न करें ये गलतियां, इन्हें जानना जरूरी
X

Laddu Gopal (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Laddu Gopal Ko Ghar Mein Rakhne Ke Niyam: सनातन धर्म में ज्यादातर लोग अपने घरों में जगत के पालन हार माने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की प्रतिमा को रखते हैं। ऐसा कहते हैं कि जो लोग सच्चे मन से बाल गोपाल की सेवा करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि का वास सदैव बना रहता है। लड्डू गोपाल की सेवा बिल्कुल एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक उनका पूरा ख्याल रखा जाता है। बाल गोपाल की सेवा के कुछ नियम (Laddu Gopal Ki Seva Ke Niyam) बताए गए हैं। जिनका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए। अगर आप भी अपने घर में कान्हा के बाल रूप को रखते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

इन गलतियों को करने से बचें (Rules For Laddu Gopal Worship At Home In Hindi)

जब भी किसी घर में लड्डू गोपाल विराजते हैं तो उन्हें परिवार के सदस्य की तरह ही रखा जाता है। छोटे बच्चे की तरह प्यार दुलार दिया जाता है। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से बाल गोपाल नाराज भी हो सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- अगर आपके घर में सात्विक खाना बनता है तो ही लड्डू गोपाल को घर लाएं और कभी भी भूल से उन्हें प्याज-लहसुन से बनी चीजों का भोग न लगाएं।

2- जब भी घर में कोई खाने की चीज आए तो सबसे पहले लड्डू गोपाल को ही भोग लगाएं।

3- लड्डू गोपाल को कभी भी जूठे हाथों से न छुएं और ना ही किसी और को छूने दें। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।

4- लड्डू गोपाल को कभी भी घर में अकेला छोड़कर ना जाएं। अगर आपका बाहर जाना बहुत आवश्यक है तो फिर उन्हें अपने साथ लेकर जाएं या फिर किसी व्यक्ति को उनकी जिम्मेदारी देकर जाएं।

5- कभी भी बाल गोपाल को फटे वस्त्र नहीं पहनाना चाहिए। ना ही फिर से सिलकर उन्हें कपड़े पहनाएं। दरअसल, फटे वस्त्रों का खंडित माना जाता है। ऐसे में इनका उपयोग वर्जित होता है।

6- अगरबत्ती और धूप को लड्डू गोपाल के करीब ना रखें, क्योंकि इसका धुआं सीधा लड्डू गोपाल के आंख और नाक में लगता है।

7- जिस तरह किसी छोटे बच्चे को दीपक से बचाते हैं, उसी तरह लड्डू गोपाल के सामने भी जलता हुई दीया नहीं रखना चाहिए। इससे उनकी कोमल त्वचा में जलन हो सकती है।

8- कभी भी लड्डू गोपाल के पास झूठे और गंदे बर्तन को नहीं रखना चाहिए।

9- इसके अलावा जहां पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा विराजमान है, उस जगह के आसपास कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए।

10- बासी फूल माला भी उनके पास ना रखें। फूल और माला को उतारने के बाद उन्हें कान्हा के पास से हटा दें।

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

Shreya

Shreya

Next Story