×

Latest Kurti In fashion: इन कुर्तियों का फैशन कभी नहीं जाता, अपनी अलमारी में इन्हें भी दें जगह

Latest Kurti In fashion: ऑफिस गोविंग हों या घर पर रहना हो, दोस्तों के साथ पार्टी मनाना हो या त्योहारी सीजन सब में कुर्ती से बेहतर आउटफिट दूसरा कोई नहीं हो सकता।

Pallavi Srivastava
Published on: 13 Oct 2021 2:01 PM GMT
Kurti Design
X

कुर्तियों का फैशन  pic(social media)

Latest Kurti In fashion: कुर्ती का फैशन कभी आउट नहीं होता है इंडियन ड्रेस में अगर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वो है कुर्ती। पहले के मुकाबले अब काफी स्टाइलिश(stylish kurti in market)और डीप नेक कुर्ती चलन में हैं। अब कुर्तीयां भी स्टाइल स्टेटमेंट हैं। अगर आप एथनिक फैशन क्रेजी हैं तो इनकी खासियत है कि ये शरारा, प्लाजो, जीन्स, सलवार, स्कर्ट, पैंट किसी के भी साथ मिक्स एंड मैच हो जाती हैं।

ऑफिस गोविंग हों या घर पर रहना हो, दोस्तों के साथ पार्टी मनाना हो या त्योहारी सीजन सब में कुर्ती से बेहतर आउटफिट दूसरा कोई नहीं हो सकता है। आपको भी इन कुर्तीयों को अपनी वार्डरोब में शामिल करना चाहिए। आइये जानते हैं कि इस समय ट्रेंड में क्या हैं।

हाई-लो कुर्तीयां pic(social media)

हाई-लो कुर्तीयां(Hi-Low Kurtis)

नाम से ही पता चलता है कि इसका डिलाइन एक ओर छोटा तो दूसरी ओर बड़ा ही होगा। हाई-लो कुर्ती में कुर्ती की फ्रंट (तिवदज) व बैक (इंबा) की लंबाई एक समान नहीं होती है। इस तरह की कुर्ती में फ्रंट साइ़ड की लमबाई पीछे वाली साइड की तुलना में कम होती है। इस डिज़ाइन की कुर्ती क्लासी लुक देता है और इसे आप कहीं भी किसी छोटे ओकेजन पर कैरी कर सकते हैं।

फ्रंट स्लिट कुर्ती pic(social media)

फ्रंट स्लिट कुर्ती (Front Slit Kurti)

ये कुर्तीयां आगे से ओपेन होती हैं। यानि कि इस तरह की कुर्ती में आगे की तरफ स्लिट होती है, जिससे इसका लुक थोड़ा अलग हो जाता है। इस कुर्ती की ये खासियत है कि आप इसके साथ पैंट, प्जाजो या स्कर्ट पेयर करके पहन सकती हैं। ुक की बात करें तो ये काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। वैसे इस तरह की कुर्तीयों को स्लिम लड़कियां पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।

अनारकली कुर्ती pic(social media)

अनारकली कुर्ती (Anarkali Kurti)

बात अगर अनारकली कुर्ती की करें तो ये फैशन तो कभी गया ही नहीं हां बीच बीच में कभी चलन में रहा कभी नहीं रहा। लेकिन इस टाइप की कुर्ती को लोग अधिक पसंद करे हैं। क्योंकि ये किसी भी उम्र और कसी भी साइज की लड़कियां या महिलाएं पहन सकती हैं। अनारकली कुर्ती हल्के से लेकर भारी वर्क में आता है। यह लंबी कुर्ती फ्रॉक स्टाइल की होती है, जिसमें काफी लंबा चौड़ा घेर भी होता है। इसे आमतौर पर टाइट फिटेड लोअर वियर के साथ मिक्स एंड मैच करके पहना जाता है।

स्ट्रेट कुर्ती pic(social media)

स्ट्रेट कुर्ती (Straight Kurti)

ऑफिस वियर के लिए इस तरह की कुर्ती को सबसे अच्छा माना जाता है। थोड़ी हेल्दी और कम हाइट की लड़किया इस तरह की कुर्तीयों को ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि ये स्लिम और लंबा दिखाता है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story