×

Beauti Tips : अपने होठों के हिसाब से तय करें लिपस्टिक

seema
Published on: 24 Aug 2018 9:22 AM GMT
Beauti Tips : अपने होठों के हिसाब से तय करें लिपस्टिक
X
Beauti Tips : अपने होठों के हिसाब से तय करें लिपस्टिक

नई दिल्ली : महिलाओं के होंठो पर लिपस्टिक का एक कोट ही ऐसा जादू कर देता है कि चेहरे की चमक अलग ही लगती है। पार्टी हो चाहे ऑफिस, महिलाएं सब जगह लिपस्टिक का यूज जरूर करती हैं जिससे वे सबमें आकर्षक और खूबसूरत दिख सकें। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि सही लिपस्टिक का चुनाव न होने से परेशानी होती है। जानते हैं कि किस को किस तरह की लिपस्टिक लगानी चाहिए :

मॉश्चराइजिंग लिपस्टिक

जिन लोगों कि ड्राय स्किन होती हैं उन लोगों का ज्यादा इस्तेमाल मॉश्चराइजिंग लिपस्टिक का करना चाहिए। इससे आपके होठ मुलायम और कोमल रहते हैं, ऐसी लिपस्टिक में विटामिन ई, ग्लिसरीन और ऐलोवेरा होता है जिसकी वजह से आपके होठों पर चमक आती हैं।

साटन और शियर लिपस्टिक

यह आपके होठों को मॉश्चराइज करती हैं और ग्लॉसी लुक देती हैं। इसमें ऑयली सामग्री की मात्रा ज्यादा होती हैं, इसके कारण ही इनकी पैकिंग गहरे रंग की दिखाई देती हैं। अच्छे लुक के लिए इसे होठों पर एक कोट से ज्यादा बार लगाना पड़ता हैं। ऐसी लिपस्टिक की खामी ये होती हैं कि ये लंबे समय तक नहीं चल पाती हैं।

यह भी पढ़ें : कोल्हापूरी और राजस्थानी मोजड़ी से बढ़ाएं फैशन

मैट लिपस्टिक

यह लिपस्टिक होठों पर चमक नहीं लाती हैं और बहुत ही सोबर होती हैं। इनका रंग गहरा, अपारदर्शी और बिना चमक के होता हैं जिसके कारण आपके होठ प्राकृतिक रूप से गहरे लगते हैं। इसके साथ ही इसे लगाने से आपके होठ पतले भी लगते हैं। जो महिलाएं चाहती हैं कि उनके होठ पतले लगें वो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ये लिपस्टिक साटन, शियर और मॉशचराइजिंग से ज्यादा समय तक चलती हैं।

क्रीम लिपस्टिक-

जिन महिलाओं के होठ छोटे होते हैं वो इन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया करते हैं। ये लिपस्टिक क्रीमी और बिना शाइन के होती हैं। अगर आप को इस पर शाइन पसंद हैं तो आप इसके ऊपर ग्लॉस लगा सकती हैं। ये लिपस्टिक वैक्स युक्त होती हैं जो होठों को कोमल बनाए रखती हैं और ड्राई होठों की परेशानी को खत्म करती हैं।

ग्लॉस लिपस्टिक

इसका सबसे ज्यादा संख्या में इस्तेमाल किया जाता है। जिन महिलाओं के होठ छोटे और पतले हैं उनके लिए ये बेहतर विकल्प हैं। इसकी शाइन की वजह से होठ थोड़े उठे हुए लगते हैं और लुक को बढ़ाते हैं। इसे आप अपनी पसंदीदा लिपस्टिक के साथ मिक्स कर के भी लगा सकती हैं।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story