×

Long Lasting Kajal: जानिए बेस्ट काजल के नाम, जो आपको देंगे गहरे रंग के साथ आइकॉनिक लुक

Long Lasting Kajal:महिलाओं के मेकअप पाउच में काजल जरूर होता है, क्योंकि काजल मेकअप को पूरा करता है। आई मेकअप में सबसे अहम रोल काजल का ही होता है।

Pallavi Srivastava
Published on: 19 Oct 2021 2:28 PM GMT
Eye Makeup
X

काजल pic(social media)

Long Lasting Kajal: आंखों के मेकअप(Eye makeup) के बिना कोई भी मेकअप पूरा नहीं होता है। आंखों के मेकअप में काजल(Best Kajal in India) का एक अहम रोल होता है, क्योंकि यह आंखों को आकर्षक बनाता है। काजल एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट(Makeup Product list) है जिसे आमतौर पर महिलाएं या लड़कियां रोज लगाती हैं। किसी पार्टी या फंक्शन में अगर आप अपने आखों में सिर्फ काजल ही लगा लें तो भी आपका लुक परफेक्ट लगेगा।

बेस्ट काजल लिस्ट pic(social media)

बाजार में बहुत सारे काजल के ब्रांड(Kajal Brand In Market) मौजूद हैं। लेकिन हमें हमेशा लंबे समय तक चलने वाले काजल की तलाश रहती है। इस तलाश को पूरा करने के लिए हम इस लेख में सबसे अच्छे काजल(Sabse ache kajal) की लिस्ट लाए हैं, जिसे आप यूज कर सकती हैं-


बेस्ट काजल के नाम (Best Kajal Names)

लैक्मे आइकॉनिक काजल pic(social media)

लैक्मे आइकॉनिक काजल(Lakme Iconic Kajal)

ज्यादातर महिलाएं लैक्मे ब्राड को पसंद करने के साथ इस पर विश्वास भी करती हैं। आइकॉनिक लुक देने के लिए आप लैक्मे काजल का उपयोग कर सकती हैं। यह काजल लंबे समय तक टिका रह सकता है। इसकी खासीयत है कि यह काजल ब्लैक के अलावा भी चार बेहतरीन शेड्स में उपलब्ध है। यह काजल स्मज प्रूफ होने के कारण जल्दी फैलता नहीं है। लैब विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है। सबसे बड़ी बात है कि यह काजल हर किसी के बजट में उपलब्ध है।

मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल pic(social media)

मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल(Maybelline New York Colossal kajal)

अच्छे काजलों की लिस्ट में मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल का नाम शामिल है। यह एलोवेरा के गुणों के साथ विटामिन सी और ई से युक्त है। दावे के अनुसार मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल आंखों को ड्रैमेटिक लुक देने के साथ देखभाल भी करता है। यह काजल भी लंबे समय तक टिका रह सकता है। इस काजल का उपयोग आई लाइनर की तरह भी किया जा सकता है। मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल वाटर प्रूफ के साथ स्मज प्रूफ भी है। यह काजल भी आपके बजट के रेंज में है।

लॉरियल पेरिस काजल मैजिक pic(social media)

लॉरियल पेरिस काजल मैजिक(L'Oreal Paris Kajal Magic)

लॉरियल पेरिस काजल आपकी आंखों को आकर्षक बनाने में काम कर सकता है। दावों की माने तो यह काजल विटामिन-ई, कोको बटर, जैतून के तेल और विटामिन-सी से युक्त है, जिसके कारण यह आंखों के लिए सुरक्षित माना जाता है। यह काजल लांग लास्टिंग है। इस काजल को सेंसेटिव आंखों के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। यह काजल एक स्ट्रोक में गहरा काला रंग दे सकता है। पर काजलों की अपेक्षा ये थोड़ा मंहगा है।

शुगर ट्वीस्ट एंड शॉउट फेड प्रूफ काजल pic(social media)

शुगर ट्वीस्ट एंड शॉउट फेड प्रूफ काजल(Sugar Twist & Shout Fedproof kajal)

अगर ब्रांड की बात करें तो आजकल शुगर के मेकअप प्रोडक्ट चलन में ज्यादा हैं। मेकअप प्रोडक्ट्स के ब्रांड्स में शुगर एक पुराना नाम है। इसलिए जब बात काजल की हो तो लिस्ट में इसके काजल का नाम भी शामिल किया जा सकता है। इस काजल की मदद से आप स्मोकी लुक पा सकते हैं। यह काजल आसानी से फैलता नहीं है। वॉटर प्रूफ हाने के साथ साथ यह पैराबेंस और प्रिजरवेटिव फ्री है। यह काजल दो शेड्स में उपलब्ध है। और काजलों की अपेक्षा यह थोड़ा मंहगा है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story