×

Tallest Money Plant: लखनऊ में इस घर में लगा है देश का सबसे बड़ा मनी प्लांट, ये है इस पौधे की खासियत

Tallest Money Plant: लखनऊ के इस घर में लगा है 45 फ़ीट का मनी प्लांट लिम्का बुक वर्ड रिकॉर्ड में भी इसका नाम दर्ज है आइये जानते हैं क्या है इस पौधे की खासियत।

Network
Report Network
Published on: 22 Jun 2024 1:07 PM GMT
Tallest Money Plant
X

Tallest Money Plant (Image Credit-Social Media)

Tallest Money Plant: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला के घर काफी बड़ा मनी प्लांट का पौधा है जिसकी लम्बाई जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल इस पौधे ने अपना नाम इसी वजह से लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज करवा लिया है। आइये जानते हैं क्या है इस मनी प्लांट की खासियत और कितने सालों से इसे सहेज के रखा गया है।

मनी प्लांट घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जैसे जैसे ये पौधा बढ़ता है वैसे वैसे घर में पैसा आता है और घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है। ऐसे में लखनऊ की इस महिला के घर में देश का सबसे लम्बा मनी प्लांट मौजूद है। जिसकी लम्बाई 45 फीट्स है।

दरअसल लखनऊ की सपना सोनी पोपली को बागवानी का बेहद शौक है उनका ये शौक काफी समय पहले से है लेकिन अब उनका यही शौक चर्चा का कारण बन गया है। जिसकी वजह उनके बैडरूम का मनी प्लांट है, वहीँ जब भी उन घर में कोई मेहमान आता है तो वो इसे देखने की इच्छा ज़रूर जताता है। वहीँ कुछ तो इस प्लांट के साथ अपनी फोटो ज़रूर खिचवांते हैं। इसके पीछे की वजह भी ये है कि आधिकारिक रूप से इसे देश का सबसे लम्बा मनी प्लांट है। लिम्का वर्ड रिकॉर्ड में इसका नाम इसी साल दर्ज हुआ है। वहीँ रिकॉर्ड बुक में सपना का नाम भी दर्ज है।

गुरुग्राम में लगाया था ये मनी प्लांट

आपको बता दें कि सपना ने इस साल 2020 में मनी प्लांट लगाया था। उस समय वो एक फ्लैट में रहतीं थीं। इसके बाद जब उनके पति का ट्रांसफर लखनऊ हुआ तो वो अपने साथ मनी प्लांट को भी वहीँ ले आईं। सपना के मुताबिक उनका ये मनी प्लांट उनके हर सुख दुःख में साथ रहता आया है। साथ ही वो उसके साथ अपनी कर ख़ुशी और ग़म को साझा भी करतीं रहीं हैं। वो उसे अपने घर का ही सदस्य मानतीं हैं। इतना ही नहीं वो अपने इस प्लांट को न सिर्फ बेहद प्यार से रखतीं हैं बल्कि इसकी खूब देखभाल भी करतीं हैं। इस प्लांट को 'इमोशनल फूड' भी इसी लिए मिलता रहता है। इसके लम्बाई को देखते हुए सपना ने अपने बेटे के कहने पर इसके लिए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में आवेदन भी दे दिया था।

आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करते हुए लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की ओर से सभी डॉक्यूमेंटेशन और विशेषज्ञों द्वारा जांच की औपचारिकता पूरी की गयी तब जाकर 38 फ़ीट के इस मनी प्लांट को ये दर्जा मिला लेकिन फिल्फाल अब ये मनी प्लांट 45 फ़ीट का हो चुका है। इसे सपना ने एक गमले में लगाया है और ये उनकी छत जो 12 फ़ीट ऊँची है वहां तक जाता है। इसके बाद कई दीवारों को पार करते हुए ये काफी लम्बे एरिया में फैला हुआ है।

सपना अपने इस पौधे को बादाम का पानी, कॉफी का पानी और हल्दी यानी रसोई में मिलने वाले सामान से इसका पोषण करतीं हैं। सपना का मानना है कि जिन लोगों को ये लगता है कि वो फ्लैट में रहते हैं और कम जगह होने की बात कहते हैं उनसे मैं यही कहूंगी कि मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे आप जिस तरफ मोड़ देंगें वो उसी तरफ मुड़ जायेगा। वहीँ उन्होंने जिस कमरे में इसकी बेल को फैलाया हुआ है उसका तापमान अन्य सभी कमरों से कम रहता है। वहीँ उनके पति मानते हैं कि बढ़ी गर्मी को देखते हुए सभी की अपने घरों में सीमित जगहों पर भी पेड़ पौधे ज़रूर लगाने चाहिए।

नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट (NBRI) के वैज्ञानिकों ने भी सपना के इस एफर्ट और काफी सराहा है। वहीँ आस पास के लोग भी उनसे गार्डनिंग के टिप्स लेने आते हैं। सपना कहतीं हैं कि उनको अपना मनी प्लांट अब 50 फ़ीट ऊँचा होने का इंतज़ार है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story