×

machchhar bhagane ke gharelu upay: मच्छर भगाने का देसी उपाय, कम खर्चे में बच जाएंगे बड़ी बीमारियों से

घर से मच्छर भगाने के लिए हम क्या-क्या नहीं ट्राई करते। कई डिवाइस, कॉयल पर पैसे फूंकते हैं। बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम नहीं आती हैं। अगर आप चाहें तो इन चीजों पर पैसा बहाने की बजाए घर में मौजूद बिल्कुल नैचुरल चीजों से भी इन्हें नष्ट कर सकते हैं

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 13 Sep 2021 12:39 PM GMT
Mosquitoes
X

कॉन्सेप्ट इमेज (Photo- Social Media) 

Lifestyle Tips: बरसात का मौसम आते ही घरों में मच्छरों की तादाद बढ़ने लगती है। नींद खराब करने के अलावा मच्छर डेंगू, मलेरिया जैसी कई जानलेवा बीमारियां दे सकते हैं। ऐसे में घर में मच्छर भगाने के लिए कई डिवाइस, कॉयल पर पैसे फूंकने पड़ते हैं। बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम नहीं आती हैं। अगर आप चाहें तो इन चीजों पर पैसा बहाने की बजाए घर में मौजूद बिल्कुल नैचुरल चीजों से भी इन्हें नष्ट कर सकते हैं। आईये जानते हैं मच्छर भगाने का घरेलू उपाय -

लहसुन (Garlic)

खाने का जायका बढ़ाने वाला लहसुन भी एक नैचुरल स्प्रे की तरह आपके काम आ सकता है। साथ ही ये हर घर में आसानी से उपलब्ध रहता है। लहसुन का नैचुरल स्प्रे बनाने के लिए लहसुन को पानी में उबाल लीजिए। फिर इस पानी को किसी बोतल में भरकर स्प्रे की तरह घर के कोनों में छिड़काव करें। ऐसा करने से मच्छर भाग जाएंगे।

कपूर (Kapoor)

मच्छरों को भगाने में कपूर (Kapoor) काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। इसके अलावा वॉशरूम, किचन या अलमारी में रखे कपूर की गंध मच्छरों को घर से बाहर खदेड़ सकती है। कमरे के अंदर या बालकनी के किसी कोने में कहीं भी एक छोटे से बर्तन में कपूर रख दीजिए। करीब 30 मिनट में कपूर की गंध पूरे घर में फैल जाएगी और वहां मच्छर नहीं आएंगे।

कॉफी (Coffee)

कॉफी का इस्तेमाल कर बीमारी फैलाने वाले इन मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। मच्छर आमतौर पर एक जगह इकट्ठा हुए गंदे पानी में पनपते हैं। इस पानी में जरा सी कॉफी डालने से आपको मच्छरों से राहत मिल सकती है।

लेवेंडर ऑयल (Lavender Oil)

लेवेंडर के तेल (Lavender Oil) की खुशबू के सामने मच्छरों का टिकना मुश्किल हो जाता है। घर में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लेवेंडर के तेल का छिड़काव करें। आप चाहें तो इसे अपने हाथ और पैरों पर भी क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुदीने का तेल

पुदीने के गंध से भी मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए हमेशा अपने आस-पास पुदीने के तेल की एक शीशी रख सकते हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story