×

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है बेलपत्र, दूध, गंगाजल? जानिए क्या है इसका महत्त्व

Mahashivratri 2024: क्या आप जानते हैं कि भगवान् शिव को महाशिवरात्रि पर बेलपत्र, दूध, गंगाजल क्यों चढ़ाया जाता है, आइये जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 6 March 2024 2:00 AM GMT (Updated on: 6 March 2024 2:01 AM GMT)
Mahashivratri 2024
X

Mahashivratri 2024 (Image Credit-Social Media)

Mahashivratri 2024 : भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है जो इस साल 08 मार्च 2024, शुक्रवार को है। वहीँ जब आप भगवान् शिव की उपासना करते हैं उस वक़्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। आइये जानते हैं क्या हैं ये ज़रूरी बातें।

महाशिवरात्रि पर बेलपत्र, दूध, गंगाजल का महत्त्व

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं वहीँ इस साल ये 08 मार्च 2024, शुक्रवार (Mahashivratri 2024) को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ इसे मनाया जायेगा। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी इस दिन भगवान् शिव की पूरी श्रद्धा और निष्ठा से आराधना करता है उससे प्रसन्न होकर भगवान् शिव उसे सुख समृद्धि और जीवन की सभी खुशियां देते हैं। इतना ही नहीं इससे जीवन के सभी दुःख भी दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में भगवान् शिव की आराधना करने का विधिवत वर्णन मिलता है। जिसमे बताया गया है कि किन किन चीज़ों से भगवान् शिव का अभिषेक किया जाना चाहिए और का क्या उन्हें अर्पित करना शुभ होता है। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महादेव की पूजा करते समय बेलपत्र, गंगाजल, दूध इत्यादि का महत्त्व क्या है।

गंगाजल- हिन्दू धर्म में गंगा जल का विशेष महत्त्व है वहीँ शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान शिव की जटाओं से गंगा निकलती है, इसीलिए भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करना शुभ माना जाता है और इससे ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं।

दही- भोलेनाथ ने जब हलाहल विष पिया था उसके बाद से ही ऐसी मान्यता है कि लोग शिवलिंग पर ठण्डी चीज़ें और खास ढूढ़ से बनी चीज़ें चढ़ाते हैं। ऐसे में दही का खास महत्त्व है। कहते हैं कि अगर शिव भक्त इस दिन शिवलिंग पर दही चढ़ाते हैं तो उन्हें किसी भी तरह के मानसिक कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। और इतना ही नहीं बल्कि किसी भी तरह की पारिवारिक समस्या भी दूर हो जाती है।

दूध- महादेव को दूध बेहद प्रिय है। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक काफी शुभ होता है। इससे भगवान् शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे आपको मन शांत और एकाग्रचित रहेगा।

शहद- जब आप भगवान् शिव का अभिषेक करते हैं तो शहद भी उन्हें चढाने का विशेष महत्त्व है।पंचामृत का भी इससे बनाया जाता है। शहद भगवान् शिव को चढाने से जीवन के दुःख दूर होते हैं।

बेलपत्र- कहते हैं कि भगवान् शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा और बेल का फल काफी प्यारा है। कहते है कि अगर महाशिवरात्रि पर भगवान् शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा और बेल का फल अर्पित किया जाये तो महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से मनुष्य को मुक्ति मिलती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story