×

Maha Shivratri Puja Vidhi: महाशिवरात्रि के लिए तैयार कर लीजिये अपनी पूजन सामग्री लिस्ट, भोलेनाथ को लगाइये इन चीज़ों का भोग

Maha Shivratri Puja Vidhi: इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जायेगा ऐसे में क्या आपने पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है साथ ही भोलेनाथ को इन चीज़ों का भोग आप लगा सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 5 March 2024 5:18 AM GMT
Mahashivratri 2024
X

Mahashivratri 2024 (Image Credit-Social Media)

Mahashivratri 2024: हिन्दुओं का त्योहार, महाशिवरात्रि हर साल भगवान शिव के सम्मान में फरवरी और मार्च के बीच मनाया जाता है। ये त्योहार फाल्गुन माह जिसे माघ भी कहा जाता है, के कृष्ण पक्ष के चौदहवें दिन मनाया जाता है। वहीँ इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि भगवान् शिव और माँ पार्वती के विवाह के अवसर पर मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, यह अवसर अस्तित्व और ब्रह्मांड में "अंधेरे और अज्ञान पर काबू पाने" का प्रतीक है। आइए महाशिवरात्रि अनुष्ठान, भोग, पूजा विधि और पूजा सामग्री के बारे में और जानें।

महाशिवरात्रि पर तैयार कर लें पूजन सामग्री लिस्ट

महाशिवरात्रि पर भक्त भगवान शिव को याद करते हुए उनसे अपने मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हैं और उपवास भी करते हैं। इस अवसर पर भोले शंकर के सम्मान में बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार का फूल, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगा जल और गाय का दूध चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि अगर भक्त महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं और शिव और पार्वती की पूजा करते हैं तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संतों का कहना है कि भगवान शिव एक लोटा जल और बेलपत्र से ही संतुष्ट हो जाते हैं, इसके अलावा अन्य प्रसाद भी हैं जो भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं, जिससे व्यक्तियों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

महाशिवरात्री को लगाएं इन चीज़ों का भोग

भगवान् शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है ऐसा इसलिए क्योकि वो भक्तों के थोड़े से प्रयास से भी प्रसन्न हो जाते हैं। वहीँ अगर आप उन्हें एक लोटा जल भी चढ़ाते हैं तो इससे भी भगवान् प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में आप भगवान शिव को कोई भी व्यंजन भोग के रूप में लगा सकते हैं। यहाँ हम ऐसे ही कुछ भोग आपको बताने जा रहे हैं।

मालपुआ- आप महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को देसी घी से बनाया मालपुआ भोग के रूप में चढ़ा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह व्यंजन भगवान शिव को बहुत पसंद है।

ठंडाई - कोई भी शिव उत्सव ठंडाई के बिना अधूरा है। महाशिवरात्री ठंडाई में भांग का उपयोग होता है।

पंचामृत - महाशिवरात्रि पर घर पर बनाया जाने वाला एक और भोग है पंचामृत । लोग भगवान शंकर को भांग और पंचामृत चढ़ाते हैं। ये भगवान शिव का पसंदीदा प्रसाद भी माना जाता है।

मिठाइयाँ- हर हिंदू त्योहार और उत्सव का एक हिस्सा मिठाइयां होती हैं। लोग भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए गाय के दूध से बनी कोई भी सफेद मिठाई उन्हें चढ़ा सकते हैं। कई लोग भोलेनाथ को चीनी और शहद भी चढ़ाते हैं।

खीर - गाय के दूध में बनी मखाने की खीर या चावल की खीर भी भगवान शिव को अर्पित की जा सकती है।

धतूरे का फल- शिव पुराण के अनुसार शिव पूजा में धतूरे का फल बेहद शुभ माना गया है। लोगों का मानना ​​है कि इसे प्रसाद के रूप में चढ़ाने से लोगों के दुःख दूर होते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story