Eknath Shinde Wife: एकनाथ शिंदे की बैकबोन हैं उनकी पत्नी, हर सफर में रहीं साथ, जानें इनके बारे में

Lata Eknath Shinde Kon Hai: मराठी परिवार में जन्मे एकनाथ शिंदे ने लता शिंदे से शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे थे, लेकिन एक हादसे में कपल ने अपने दो बच्चों को खो दिया था।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 13 Oct 2024 2:23 AM GMT
Eknath Shinde Wife: एकनाथ शिंदे की बैकबोन हैं उनकी पत्नी, हर सफर में रहीं साथ, जानें इनके बारे में
X

Eknath Shinde Wife (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Maharashtra CM Eknath Shinde Wife: महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2024) होने वाले हैं। क्योंकि राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक ही है। ऐसे में कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इलेक्शन की डेट सामने आ जाएगी। इस समय शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्य की कमान संभाली हुई है। उन्होंने दो साल पहले सीएम का पद ग्रहण किया था। शिंदे के लिए एक ऑटो ड्राइवर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय करना आसान नहीं था, लेकिन उनकी पत्नी इस सफर में कंधे से कंधा मिलाकर चलीं। वह महाराष्ट्र सीएम की ढाल मानी जाती हैं। आइए जानें कौन हैं एकनाथ शिंदे की पत्नी (Eknath Shinde Ki Patni Kon Hai)।

एकनाथ शिंदे की पत्नी कौन हैं (CM Eknath Shinde Wife)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र में एक मराठी परिवार में जन्मे एकनाथ शिंदे ने लता शिंदे (Lata Eknath Shinde) से शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे थे, लेकिन साल 2000 में एक हादसे में कपल ने अपने दो बच्चों को खो दिया था। दरअसल, बोटिंग के दौरान शिंदे और लता का 11 साल का बेटा दीपेश और 7 साल की बेटी शुभदा उनकी आंखों के सामने ही पानी में डुब गए थे। इस घटना के बाद दोनों पति-पत्नी बुरी तरह टूट गए थे। यहां तक लता तो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। लेकिन जिंदगी से हार मानने की बजाय उन्होंने खुद को संवारा और पति को भी इस घटना से उभरने में मदद की।

हर परिस्थिति में दिया साथ

केवल इतना ही नहीं लता एक सच्ची जीवनसाथी की तरह उस समय भी एकनाथ के साथ डटकर खड़ी रहीं, जब उनके पास कुछ नहीं था। आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर पहचाने जाने वाले एकनाथ वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाया करते थे। दरअसल, वह परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। उन्होंने केवल 11वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद नौकरी की तलाश में परिवार के साथ ठाणे आ गए। शुरू में वो मछली बेचने वाली कंपनी में काम किया करते थे, लेकिन कुछ समय बाद नौकरी छोड़कर रिक्शा चालक बन गए थे। राजनीति में कदम रखने के कुछ सालों बाद एकनाथ के कद के साथ ही उनकी किस्मत बदलने लगी।

क्या करती हैं लता शिंदे (Lata Eknath Shinde Profession)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे पेशे से एक बिजनेसवुमन हैं। वह अपने बिजनेस को संभालने के साथ ही अपने परिवार को भी बखूबी संभालती हैं। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम डॉ. श्रीकांत शिंदे है। श्रीकांत ऑर्थोपैडिक हैं। इसके अलावा वह राजनीति से भी जुड़े हुए हैं और कल्याण से सांसद हैं। उनकी शादी वृषाली शिंदे से हुई है। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम रुद्रांश है।

Shreya

Shreya

Next Story