×

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व, पूजन साम्रगी में जरूर शामिल करें ये चीजें

Mahashivratri 2023: बाबा भोले का अभिषेक करने से पहले पूजा स्थल पर सारी पूजन सामग्री इकट्ठा कर लें। इसके बाद ही रुद्राभिषेक करना शुरू करें।

Vidushi Mishra
Published on: 11 Feb 2023 1:45 AM GMT
Mahashivratri 2023 puja
X

महाशिवरात्रि  (फोटो- सोशल मीडिया)

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि हिंदुओं का बहुत महत्वपूर्ण और प्रिय त्योहार है। भारत के अलग-अलग राज्यों में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना खूब धूमधाम से की जाती है। बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली जाती हैं। रंग-गुलाल खेला जाता है। बाबा भोले को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक किया जाता है। भगवान शिव का अभिषेक करना ही रुद्राभिषेक कहलाता है। वैसे तो कभी भी शुभ मुहुर्त पर रुद्राभिषेक कर सकते हैं लेकिन सावन के सोमवार, महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है।

इस साल 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। धार्मिक ग्रन्थों में बताया गया है कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत खुश हो जाते हैं। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रों का सही उच्चारण करना चाहिए। साथ ही रुद्राभिषेक में मनोकामनापूर्ति के लिए किन चीजों का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है आइए आपको बताते हैं।

रुद्राभिषेक में उपयोग की जाने वाली सामग्री

बाबा भोले का अभिषेक करने से पहले पूजा स्थल पर सारी पूजन सामग्री इकट्ठा कर लें। इसके बाद ही रुद्राभिषेक करना शुरू करें। रुद्राभिषेक के लिए सामान्य पूजन सामग्री जैसे देसी घी का दीया, घी, धूपबत्ती, कपूर, तेल, बाती, सफेद फूल, सिंदूर, सफेद चन्दन, तिल, गंगाजल रख लें।

(Image Credit- Social Media)

महाशिवरात्रि पर इन चीजों से अभिषेक करने का विशेष महत्व

  • अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और धन-धान्य के लिए गन्ने के रस से भगवान शिवजी का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • भगवान शिव का तीर्थ स्थल से लाए पवित्र जल से अभिषेक करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि पर संतान प्राप्ति के लिए गाय के दूध से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • नौकरी प्राप्ति और तरक्की के लिए भगवान शिव का जलधारा से अभिषेक करें और प्रदोषकाल में शिव मंदिर में घी के 11 दीपक जलाएं।
  • अगर बुखार की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
  • धन-धान्य और संपदा बढ़ोत्तरी के लिए भगवान शिव का दही, शहर और घी से रुद्राभिषेक करें।
  • बीमारी से छुटकारा पाने के लिए इत्र, देसी घी और गाय के दूध से बाबा का अभिषेक करें।
  • दूध में चीनी मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करने से बुद्धि का विकास होता है।
  • जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए रुद्राभिषेक मंत्र का सच्चे मन से जप करें।
Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story