Dimple Yadav Style: बेहद स्टाइलिश हैं मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल यादव, ये लुक्स पहले नहीं देखे होंगे

Dimple Yadav Beautiful Looks: डिंपल यादव का नाम देश की सबसे खूबसूरत सांसद में शुमार है। वह जब भी सजती संवरती हैं तो सारे कैमरे उनकी तरफ घूम जाते हैं। आइए देखें उनके खूबसूरत लुक्स।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 18 Sep 2024 4:42 AM GMT
Dimple Yadav Style: बेहद स्टाइलिश हैं मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल यादव, ये लुक्स पहले नहीं देखे होंगे
X

Dimple Yadav-Akhilesh Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dimple Yadav Stylish Looks: मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद (Mainpuri MP) और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। राजनीतिक मामलों के साथ ही डिंपल अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों बटोरती हैं। उनका नाम देश की सबसे खूबसूरत सांसद (India's Beautiful MP) में शुमार है। वह सिंपल लुक में भी बेहद सुंदर लगती हैं। लेकिन जब भी वह सजती संवरती हैं, तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक जाती हैं। आइए देखते हैं उनके कुछ जबरदस्त लुक्स (Dimple Yadav Looks)।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डिंपल यादव को ज्यादातर सिंपल लुक में ही रहना अच्छा लगता है, लेकिन अपने फैमिली फंक्शन में वह सजने संवरने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। खासकर परिवार में अगर किसी की शादी हो तो वह एक से बढ़कर एक सुंदर साड़ी में नजर आती हैं।

पहनती हैं डिजाइनर साड़ियां

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जिस डिंपल यादव (Dimple Yadav) को आप अक्सर सिंपल सी साड़ी में देखते हैं, अगर आप उन्हें उनके घर की शादियों में देखेंगे तो चौंक जाएंगे। अपने घर के फंक्शन में डिंपल डिजाइन साड़ियां और जेवर पहनकर तैयार होती हैं। अब उनका यही लुक देख लीजिए, कितना अलग और खूबसूरत है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हाल ही में अंबानी परिवार की शादी में शामिल हुईं डिंपल का ये लुक भी बेहद खूबसूरत था। अपने इस लुक से उन्होंने बड़ी-बड़ी हीरोइनों को भी फेल कर दिया था।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सपा मुखिया अखिलेश यादव शादियों में हमेशा अपने वहीं व्हाइट कुर्ते और ब्लैक सदरी पहने नजर आते हैं, लेकिन अपने अलग-अलग लुक से डिंपल हर बार लाइमलाइट लूट लेती हैं। जब वह तैयार होकर पार्टी में पहुंचती हैं तो सारे कैमरे उनकी तरफ घूम जाते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पिंक और गोल्डन पारंपरिक आउटफिट में डिंपल यादव का ये लुक भी बेहद वायरल हुआ था। खुले बाल, लाइट मेकअप और ग्रीन जूलरी में वह बेहद खूबसूरत लगीं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डिंपल यादव न केवल अपने लुक बल्कि अपने डांस से भी घर के फंक्शन में समां बांधती नजर आती हैं। उन्हें डांस करना बहुत पसंद है। वह अपना दिल खोलकर डांस करती हैं, जिसके कई वीडियोज (Dimple Yadav Dance Videos) वायरल हो चुके हैं।

Shreya

Shreya

Next Story