×

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी मुसीबत

Makar Sankranti 2023: देशभर में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। दान-पुण्य करते हैं। भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। भोजन-भंडारा कराते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Jan 2023 3:02 AM GMT
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी मुसीबत
X

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति हिंदूओं के लिए नए साल का पहला त्योहार होता है। पूरे भारत में इस त्योहार पर बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हां अलग-अलग राज्यों में इस त्योहार को मनाने के तरीके अलग हो जाते हैं, त्योहार का नाम बदल जाता है लेकिन अन्न वाला यही त्योहार मनाया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन का नाम मकर संक्रांति रखा गया। देशभर में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। दान-पुण्य करते हैं। भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। भोजन-भंडारा कराते हैं। जिससे उनके कष्ट दूर होते हैं और मनोकामना पूरी होती है।

शास्त्रों में बताया जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण में होते हैं। इस वजह से दान-पुण्य, पूजा-पाठ करना बेहद लाभकारी होता है। लेकिन इस शुभ दिन पर कुछ कामों को गलती से भी नहीं करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं किन मकर संक्रांति के दिन किन कामों को गलती से भी नहीं करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन गलती से भी न करें ये काम

न करें तामसिक भोजन का सेवन

मकर संक्रांति के दिन गलती से भी तामसिक भोजन न करें। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही लहसून-प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। इसी वजह से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का भोग लगाकर खाना बेहद शुभ माना जाता है।

दान-पुण्य करें

मकर संक्रांति के दिन किसी भी गरीब को सताना नहीं चाहिए। जरूरतमंदों का मजाक नहीं बनाना चाहिए। बल्कि उनकी मदद करनी चाहिए। दान-पुण्य करना चाहिए।

मदिरा का सेवन न करें

मकर संक्रांति के दिन गलती से भी मदिरा का सेवन न करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए किसी भी मादक पदार्थ का सेवन न करें।

मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए

इस दिन पवित्र नदी के स्नान करें

मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी जैसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इससे पापों से मुक्ति मिलती है। इस तिथि में स्नान करने से शरीर के रोग दूर होते हैं। ऐसे में अगर आप स्नान करने के लिए घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो अपने घर में पहले गंगाजल को बाल्टी में डालिए। इसके बाद उसमें पानी मिलाकर स्नान कर लीजे।

खिचड़ी का करें दान

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसमें दाल और चावल से बनी खिचड़ी का दान करना शुभ होता है। आप चाहे तो कच्चा अनाज भी दान में दे सकती हैं। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।

(Image Credit- Social Media)

भगवान सूर्य को जल अर्घ्य दें

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देना बहुत ही फलदायी होता है। सूर्य देव को जल अर्पित करते समय आप आदित्य हद्धय स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही सूर्य देव को जल चढ़ाते समय उसमें लाल कुमकुम, काले तिल और गुड़ डाल लीजे। आपको ये उपाय करने से आंतरिक शांति महसूस होगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story