×

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर करें इन चीज़ों का दान और इन चीज़ों से रहे दूर, मिलेगा उचित फल

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन लोग अक्सर तिल, गुड़ और खिचड़ी जैसे खाद्य पदार्थ दान करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन चीज़ों के दान से आपको माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Jan 2024 1:45 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2024 1:45 AM GMT)
Makar Sankranti 2024
X

Makar Sankranti 2024 (Image Credit-Social Media)

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति एक बेहद शुभ दिन के रूप में मनाया जाता है, हिंदू मान्यताओं के अनुसार ये नई फसल के आने का उत्सव है जो जनवरी महीने में पूरे भारत में मनाया जाता है। आम तौर पर, ये त्यौहार लोहड़ी के एक दिन बाद मनाया जाता है; इस साल ये सोमवार, 15 जनवरी, 2024 को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, संक्रांति तिथि 15 जनवरी, 2024 को सुबह 2:45 बजे होगी। साथ ही ये त्योहार हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन, कई लोग इसे मनाते हैं। ऐसे में भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए लोग गंगा स्नान, दान और पूजा करते हैं। आइये जानते हैं कि इस दिन किन चीज़ों का दान देना बेहद शुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति पर किस चीज़ का दान करना है बेहद शुभ

जहाँ मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्त्व है वहीँ इस अवसर पर पूजा करना भी काफी महत्वपूर्ण समझा जाता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस विशेष दिन पर कई शुभ योग बन रहे हैं और ऐसे समय में पूजा करने से आपको विशेष लाभ भी प्राप्त होगा। जानकारों के मुताबिक मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 7:15 बजे से शाम 5:44 बजे तक रहेगा। महा पुण्य काल सुबह 7:15 बजे से 9:00 बजे तक एक घंटे 54 मिनट तक रहेगा। वहीँ इस दिन सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 07 मिनट तक रवि योग बनेगा।

मकर संक्रांति के दिन दान करने के कुछ अनोखे फायदे भी हैं। इस शुभ अवसर पर दान करने से जीवन की परेशानियों और दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख भी मिलता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान करने से आपको सूर्य देव और शनि देव की कृपा भी मिलती है। आमतौर पर लोग तिल, गुड़ और खिचड़ी जैसे खाद्य पदार्थ दान करते हैं।

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बांटने से भी सुख की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि खिचड़ी दान करने और बांटने से घर में सुख-शांति आती है। तिल और गुड़ का दान करना विशेष महत्त्व वाला माना जाता है। जिससे आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और आर्थिक लाभ देखने को मिल सकता है। वहीँ अगर सूर्य और शनि की स्थिति आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है तो सकारात्मक प्रभाव के लिए गुड़ और तिल का दान करें।

इसके अलावा अगर शनि की स्थिति आपकी कुंडली पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है, तो विशेषज्ञ तांबे के बर्तन में काले तिल भरकर किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को दान करने का सुझाव देते हैं। इस तरह शनिदेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। ब्राह्मणों को अन्न का दान भी किया जाता है जिससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होतीं हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी। एक अन्य खाद्य पदार्थ जो इस दिन दान किया जा सकता है वो है नमक। ऐसा माना जाता है कि नमक का दान करने से सभी बुराइयों का नाश होता है और बुरी ऊर्जा से बचा जा सकता है। इस दिन घी का भी दान किया जाता है क्योंकि माना जाता है कि ये आपको स्वस्थ रखता है। कहते हैं इससे देवी महालक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होतीं हैं और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story