×

Makeup : अपने चीकबोन्स को बनाएं सुंदर, इससे बढ़ती है खूबसूरती

seema
Published on: 17 Feb 2018 7:28 AM GMT
Makeup : अपने चीकबोन्स को बनाएं सुंदर, इससे बढ़ती है खूबसूरती
X

नई दिल्ली : अच्छे चेहरे के लिए आपको पूरे फेस का ध्यान रखना होता है। अगर चेहरे को बहुत अधिक खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो आपको चीकबोन्स को अलग से हाइलाइट करना चाहिए। यह आपको अलग ही लुक देगा। जानते हैं कुछ खास तरीके जिससे आप अपने चीकबोन्स को सुंदर दिखा सकती हैं।

चीकबोन्स को उभारने के लिए काफी सावधानी बरतनी होती है। इसके लिए पहले ब्रश की मदद से कंटूर क्रीम लें और उसे हल्के से कानों से शुरू करते हुए होंठों तक लगाइए।

अब इसी ब्रश से बिना क्रीम लगाए एक बार और मौजूदा कंटूर क्रीम को अच्छे से फैला लीजिए। इसे लगाते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इससे क्रीम फैल सकती है और लुक पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Fashion : वेस्टर्न वियर पहन पार्टी में मचाइए अपनी खूबसूरती का धमाल

फिर बारी आती है आपके गालों के उभरे हिस्से की। मुस्कुराते समय गाल का जो हिस्सा उभरे उसका मेकअप करें। इन पर अपनी पसंद का ब्लश इस्तेमाल कीजिए। ऐसा करते वक्त नाक के ज्यादा करीब न जाएं।

अब सी-कर्व पर हाइलाइटर लगाइए। यदि आप सी-कर्व करना नहीं जानतीं, तो यह हिस्सा आपके गालों के ऊपरी सिरों से लेकर भौंहों तक होता है। इसे भी अच्छी तरह हाइलाइट करना जरूरी है। अगर आप सी कर्व करना सीखना चाहती हैं तो इसको यूट्यूब पर देखकर कर सकती हैं।

इससे अंत में ब्यूटी ब्लेंडर लेकर इसकी मद्द से अपने मेकअप को फाइनल टच जरूर दें। ध्यान रखेंं कि इसे ड्रैग या रब न करें, बल्कि इसे सिर्फ बाउंस ही करें। इस तरह आप अपनी चीकबोन्स को उभार पाएंगी। ब्लशर की मदद से इसे और चमका सकती हैं।

ड्रैग और रब करने से निखार में कमी आती है। चीकबोन्स पूरी तरह से हाइलाइट नहीं हो पाते हैं। इसलिए इसमें सावधानी जरूरत बरतें।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story