×

Makeup for Dark skin Tone : अगर आपका रंग सांवला है तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Makeup for Dark skin Tone : जिन लड़कियों का रंग सांवला होता है उनको अपने स्किन टोन (Skin Tone) के हिसाब से ही मेकअप करना चाहिए।

Rakshita Srivastava
Written By Rakshita SrivastavaPublished By Shraddha
Published on: 6 Dec 2021 11:52 AM GMT
सांवले रंग में मेकअप करने का तरीका
X

सांवले रंग में मेकअप करने का तरीका (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Makeup for Dark skin Tone : शादियों का सीजन (Winter Season) चल रहा है। ऐसे में सभी लड़कियां चाहती हैं खूबसूरत दिखना। लेकिन उसके लिए लड़कियों को मेकअप करने के तरीके (makeup karne ka tarika) के बारे में पता होना चाहिए। जिन लड़कियों का रंग साफ होता है गोरी होती है उनको मेकअप करने में उतना सोचना नहीं पड़ता, वो कैसे भी मेकअप करें उन पर अच्छा ही लगता है। लेकिन जिन लड़कियों का रंग सांवला होता है, उन लड़कियों को मेकअप करने में थोड़ी सी दिक्कत आती है। जिन लड़कियों का रंग सांवला होता है उनको अपने स्किन टोन (Skin Tone) के हिसाब से ही मेकअप करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि जिन लड़कियों का रंग सांवला है वो किस तरीके से मेकअप करें।

रंग सांवला होने पर चेहरे को करें मॉइस्चराइज (Rang sanwla hone par chehre ko kare moisturize)

मेकअप करने से पहले अपने स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करना चाहिए। मॉइस्चराइज करने से रूखापन भी दूर होता है। साथ ही मेकअप भी काफी समय तक टीका रहता है।

रंग सांवला होने पर प्राइमर का करें इस्तेमाल (Rang sanwla hone par Primer ka kare istemal)

सांवले रंग में प्राइमर लगाने का तरीका (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करने के बाद आपको प्राइमर का इस्तेमाल (Primer ka istemal) करना चाहिए। प्राइमर लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे भी हमारा मेकअप काफी लंबे समय तक चलता है।

सांवले रंग पर लिक्विड फाउंडेशन लगाएं (Sanwle Rang par liquid foundation lagaye)

सांवले रंग पर लिक्विड फाउंडेशन लगाएं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

अपने चेहरे पर मॉइस्चराइज और प्राइमर लगाने के बाद आप मेकअप करना शुरू कर सकते हैं। मॉइस्चराइज करने के बाद अगर आप स्किन पर फाउंडेशन लगाते हैं तो आपकी त्वचा में निखार भी आता है। जिन लड़कियों का रंग सांवला होता है उनको हमेशा अपने स्किन के टोन का लिक्विड फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सांवले रंग पर फेस पाउडर का करें इस्तेमाल (Sanwle Rang par face powder ka kare istemal)

फाउंडेशन लगाने के बाद फेस पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा का स्किन टोन (skin tone) बिल्कुल एक जैसा नजर आता है। साथ ही आपकी खूबसूरती भी निखर के आती है।

रंग सांवला होने पर आंखो पर करें लाइट मेकअप (Rang sanwla hone par ankho par kare light makeup)

सांवला होने पर आंखो पर करें लाइट मेकअप (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

अगर आपकी त्वचा सांवली है तो आपको आई मेकअप भी बहुत लाइट करना चाहिए। सांवले रंग पर हल्का आई शैडो ही दिखने में अच्छा लगता है। इसके बाद आप उस पर मस्कारा लगाएं। उसके बाद अपनी आंखो में काजल लगाएं। इससे आपकी आंखे काफी आकर्षक नजर आएंगी।

सांवले रंग में लिपिस्टिक का लगाएं डार्क सेड (Sanwle rang me lipstick ka lagaye dark shades)

मेकअप में सबसे महत्वपूर्ण लिपिस्टिक होता है। लिपस्टिक के बिना मेकअप का लुक नहीं आता है। लिपिस्टिक लगाने के बाद मेकअप और भी ज्यादा उभर कर सामने आता है। डार्क रेड कलर तो सभी लड़कियों पर अच्छा लगता है। सांवली लड़कियों को डार्क सेड का लिपिस्टिक यूज करना चाहिए।

सांवले रंग में आईब्रो पेंसिल लगाएं (Sanwle rang me eyebrow pencil lagaye)

मेकअप करते समय आईब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपका आईब्रो लाइट है तो आपको उसे डार्क करना चाहिए। लेकिन वो भी बहुत ज्यादा नहीं लगाना चाहिए।


Shraddha

Shraddha

Next Story