Best Lipsticks For Brown Skin: ब्राउन स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, दिखेंगी खूबसूरत

Makeup Tips In Hindi: अगर आप ब्राउन स्किन टोन की हैं और अपने लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल से आपको काफी मदद मिलेगी।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 13 Aug 2024 6:44 AM GMT
Best Lipsticks For Brown Skin: ब्राउन स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, दिखेंगी खूबसूरत
X

Best Lipsticks For Brown Skin (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Lipstick Shades For Brown Skin: ज्यादातर महिलाओं को मेकअप (Makeup) करना पसंद होता है। लेकिन जो महिलाएं फुल फेस मेकअप करना नहीं भी पसंद करती हैं वह लिपस्टिक का यूज जरूर करती हैं। लिपस्टिक को लड़कियों का बेस्ट फ्रेंड भी माना जाता है। यह आपके मूड और फेस को तुरंत लाइट अप करने का काम करती हैं। लेकिन लिपस्टिक चूज करने में जो परेशानी आती है ना उससे कोई नहीं गुजरना चाहता है। सभी शेड्स हर स्किन टोन पर अलग-अलग दिखाई देते हैं। ऐसे में ये काम और भी मुश्किल हो जाता है।

क्या आप भी लिपस्टिक के कलर को चुनने में कंफ्यूज हो जाती हैं? आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स बताने जा रहे हैं, जो इंडियन ब्राउन स्किन (Best Lipstick For Brown Skin) को अच्छी तरह से कॉम्प्लीमेंट करते हैं। ये लिपस्टिक शेड्स पार्टी से लेकर ऑफिस तक हर जगह के लिए परफेक्ट साबित होंगे। आइए जानते हैं इन लिपस्टिक शेड्स के बारे में।

ब्राउन स्किन टोन के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स (Best Lipsticks For Brown Skin Tone)

1- पिंक लिपस्टिक (Pink Lipstick)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मार्केट में तरह-तरह की पिंक कलर की लिपस्टिक आती हैं, लेकिन सभी पिंक कलर ब्राउन स्किन टोन पर नहीं जचते हैं। डस्की कॉम्प्लेक्शन पर डीप रोज पिंक, फ्यूशिया और हॉट पिंक कलर की लिपस्टिक काफी खूबसूरत लगती हैं। ये कलर सांवली त्वचा के रंग के साथ सुंदर कंट्रास्ट देते हैं और चेहरे को निखारने का काम करते हैं।

2- ब्राउन लिपस्टिक (Brown Lipstick)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डस्की कॉम्प्लेक्शन वाले लोगों पर ब्राउन कलर की लिपस्टिक भी काफी खूबसूरत लगती है। अगर आप भी ब्राउन स्किन टोन में आते हैं तो खुद के लिए कॉपर और चॉकलेट ब्राउन कलर की लिपस्टिक खरीद सकते हैं। यह शेड सांवली त्वचा के साथ सबसे अच्छा लगता है।

3- डीप रेड (Deep Red Lipstick)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

किसी भी स्किन टोन वाले लोगों पर रेड कलर की लिपस्टिक खूब जचती है। हां लेकिन, जरूरी है कि आप अपने कॉम्प्लेक्शन वाला रेड कलर खरीदें। सांवली रंगत वाले लोग रेड लिपस्टिक में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं।

4- रस्ट कलर लिपस्टिक (Rust Shade Lipstick)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ब्राउन और न्यूड कलर के ब्लेंड के साथ रस्टी शेड हर स्किन टोन खासकर ब्राउन कलर टोन की त्वचा पर अमेजिंग तरह से निखरकर आता है। यह शेड भी ऑफिस से लेकर किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट साबित होंगे।

5- बेरी शेड (Berry Shade Lipstick)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में लास्ट शेड है, बेरी कलर। बेरी लिपस्टिक शेड को भी ब्राउन स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है। ये शेड्स ब्राउन और व्हीटिश स्किन टोन को कॉम्प्लीमेंट करता है।

Shreya

Shreya

Next Story