×

Trend 2024 : 2024 में लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये मेकअप आइडियाज, आप भी करें फॉलो

Trend 2024 : साल 2024 की जल्दी शुरुआत होने वाली है और नए साल के साथ फैशन ट्रेंड भी नया होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि 2024 में किस तरह का मेकअप ट्रेंड में रहने वाला है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 Dec 2023 5:45 AM GMT (Updated on: 29 Dec 2023 5:46 AM GMT)
Trend 2024
X

Trend 2024 (Photos - Social Media) 

Trend 2024 : साल 2023 खत्म होने वाला है और 2024 की शुरुआत होने वाली है। पुराना साल खत्म होते ही लोगों को नए साल के साथ नए फैशन ट्रेंड फॉलो करते हुए देखा जाता है। जिस तरह से नए साल से लोगों को कई सारी उम्मीद होती है। ठीक उसी तरह से नए फैशन का स्वागत करने के लिए भी लोग तैयार रहते हैं। बात जब ब्यूटी की आती है तो हर कोई काफी एक्साइटेड होता है। साल 2024 में कई सारे ब्यूटी ट्रेंड आने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक फॉलो कर सकते हैं। स्किन केयर हो या फिर मेकअप सब कुछ बदलते हुए साल के साथ बदल जाता है। चलिए आज हम आपको 2024 में आने वाले ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं।

ऐसे रखें स्किन का ध्यान

अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप स्किन प्रोडक्ट ट्राई करने की जगह घरेलू नुस्खों पर ज्यादा ध्यान दें ताकि केमिकल आपकी स्किन पर बुरा असर ना डालें। बढ़ती उम्र के साथ ब्यूटी टिप्स फॉलो करना जरूरी है ताकि आप अच्छी बनी रहें। बदलते मौसम के साथ घरेलू तरीकों को ट्राई किया जा सकता है इसलिए आप नए-नए ट्रीटमेंट ट्राई कर सकती हैं। स्किन को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल करना जरूरी है। अपनी स्क्रीन के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें क्योंकि चेहरे की स्किन को मॉइश्चराइज रखने का काम करता है। झुर्री, एक्ने और पिंपल्स के लिए एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही ट्रीटमेंट लें। अपने मन से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

ऐसे रखें स्किन का ध्यान


फॉलो करें ये मेकअप ट्रेंड

अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनमें लिपस्टिक, कलर आई पेंसिल जैसी चीज शामिल है। आप डेली वियर और ऑफिस में इन सब चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 2024 में ग्राफिक आई मेकअप, फ्लोटिंग आईलाइनर और कलरफुल आई मेकअप ट्रेंड में रहने वाला है। प्रेस नेल्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में बने हुए हैं और साल 2024 में ये धमाल मचाने वाले हैं। आइब्रो एक्सटेंशन भी साल 2024 में ट्रेंड में रहने वाला है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। न्यूड मेकअप लुक भी हिंदी में ट्रेंड कर रहा है। इसमें लाइट मेकअप का उपयोग किया जाता है जो काफी खूबसूरत लगता है। 2024 में आप क्लासी मेकअप और स्मोकी आईज मेकअप भी ट्राई कर सकते हैं, यह आपको खूबसूरत लुक देगा।

फॉलो करें ये मेकअप ट्रेंड


ये हेयर स्टाइल करेंगे ट्रेंड

हर लड़की अपनी पसंद के मुताबिक हेयर स्टाइल बनाना पसंद करती है। साल 2024 में आप ब्रेड चोटी हेयर स्टाइल, बन हेयर स्टाइल जैसी चीज ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह ट्रेंड में रहने वाली है। ओपन स्लिक हेयरस्टाइल भी 2024 में काफी पसंद किया जाने वाला है। फेस कट के हिसाब से कई सारे हेयर स्टाइल ट्रेंड करने वाले हैं और आप भी अपने फेस कट के हिसाब से ट्राई कर सकते हैं। हेयर एक्सेसरीज के हिसाब से भी आप अलग-अलग हेयर स्टाइल कैरी कर सकते हैं। इन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक ट्राई कर सकती हैं।

ये हेयर स्टाइल करेंगे ट्रेंड


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story