Makkhi Bhagane Ke Upay: बारिश में घर में मंडरा रही मक्खियां, तो आजमाएं ये टॉप घरेलू नुस्खे

Tips And Tricks To Get Rid Of Flies At Home: बरसात में घर में मक्खियां हर कहीं भिनभिनाने लगती हैं, जिससे हर कोई परेशान हो जाता है। आप घरेलू उपाय से मक्खियों को घर से भगा सकते हैं।

Shreya
Newstrack Shreya
Published on: 7 July 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 6:00 AM GMT)
Makkhi Bhagane Ke Upay: बारिश में घर में मंडरा रही मक्खियां, तो आजमाएं ये टॉप घरेलू नुस्खे
X

Makkhi Bhagane Ke Upay (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Home Remedies To Get Rid Of Flies: बारिश का मौसम (Rainy Season) वैसे तो काफी सुहावना लगता है, लेकिन मानसून में कीड़े-मकौड़े और मक्खियों (Makkhi) की वापसी हो जाती है और ये बाहर ही नहीं बल्कि घर में भी अपना डेरा जमाने लगती हैं। इस मौसम में घरों में मक्खियों (Flies) का आतंक बढ़ जाता है। ये न केवल आपके शरीर पर बैठकर भिनभिनाती हैं, बल्कि घर के फर्श और अलग-अलग सामान पर बैठकर उन्हें गंदा करती हैं और खाने-पीने की चीजों को भी दूषित करने लगती हैं। ऐसे में शायद ही कोई होगा जो मक्खियों से छुटकारा (Makhiyon Se Chutkara Kaise Paye) न पाना चाहता हो। घरेलू उपायों (Home Remedies) की मदद से भी घर से मक्खी को भगाया जा सकता है। हम आपके लिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय लाए हैं, जिनकी मदद से आप मक्खियों से छुटकारा (Home Remedies For Makkhi In Hindi) पा सकेंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों को।

मक्खियों से छुटकारा पाने के उपाय (Makkhi Bhagane Ke Upay In Hindi)

1- कपूर (Camphor)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मानसून (Monsoon Tips) में अगर आपके घर भी मक्खियों ने धावा बोल दिया है तो कपूर (Kapur) की मदद से आप इन्हें अपने घर से भगा सकते हैं। मक्खियों से निजात पाने के लिए यह असरदार घरेलू नुस्खा है। इसकी खूशबू से मक्खियां तुरंत भाग जाती हैं। इस उपाय के लिए थोड़ा सा कपूर जलाकर उसे पूरे घर में घुमा दें। या फिर कपूर को पीसकर पानी में मिला दें। इसे मिक्सचर को स्प्रे बोतल में भरकर जहां कहीं भी मक्खियां नजर आएं, छिड़क दें। इससे मक्खियां दूर भागने लगेंगी।

2- नमक का पानी (Salt Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए नमक के पानी (Namak Ka Pani) का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच नमक डालकर मिला लें और फिर इसे स्प्रे बोतल में भर दें। इस घोल को अलग-अलग जगहों पर छिड़कें। इससे मक्खियां वहां नहीं बैठेंगी। आप पोछे के पानी में भी नमक मिलाकर पोछा कर सकते हैं।

3- एसेंशियल ऑयल (Essential Oil)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मक्खियों को घर से भगाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेाल कर सकते हैं। यह एक उपयोगी देसी नुस्खा है। पिपरमेंट ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लॉन्ग, अजवाइन का तेल, पुदीना, नीलगिरी और दालचीनी जैसे एसेंशियल ऑयल का यूज मक्खियों को भगाने के लिए किया जाता है। इसमें से किसी भी तेल की 8-10 बूंदे पानी में मिलाकर मक्खियों की बैठने वाली जगह पर छिड़क दें। इससे मक्खियां भाग जाएंगी।

4- मिर्ची का स्प्रे (Red Chilli Spray)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मक्खियों और कीड़े मकोड़े को भगाने के लिए लाल मिर्ची के स्प्रे (Mirchi Ka Spray) का इस्तेमाल भी एक कारगर उपाय है। मिर्ची स्प्रे में ऐसी खुशबू होती है जिससे मक्खियां दूर भागने लगती हैं। मक्खियों के आतंक से निजात पाने के लिए बस थोड़ी से लाल मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और फिर इसे मक्खियों वाली जगह पर छिड़क दें।

Shreya

Shreya

Next Story