Amrita Arora Lifestyle: लग्जरी चीजों का शौक रखती हैं अमृता अरोड़ा, फिल्मों से दूर जी रहीं आलीशान जिंदगी

Amrita Arora Luxury Lifestyle: फिल्मों में सफलता हासिल ना होने के बाद अमृता ने एक्टिंग से दूरी बना ली। हालांकि फिल्मों से दूर वह एक आलीशान जिंदगी जीती है। आइए जानें उनके बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 12 Sep 2024 11:16 AM GMT
Amrita Arora Lifestyle: लग्जरी चीजों का शौक रखती हैं अमृता अरोड़ा, फिल्मों से दूर जी रहीं आलीशान जिंदगी
X

Amrita Arora (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Actress Amrita Arora Lifestyle: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की छोटी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने एक्टिंग से दूरी बना ली है। अमृता ने साल 2002 में फिल्म कितने दूर कितने पास (Kitne Door Kitne Paas) के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था, हालांकि उनकी ये पहली ही फिल्म फ्लॉप रही थी। उनकी पहली हिट फिल्म आवारा पागल दीवाना (Awara Paagal Deewana) थी। अमृता ने करीब 24 हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने मूवीज में काम करना बंद कर दिया। भले ही अमृता फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह आलीशान जिंदगी जीती हैं। आज हम आपको उनकी लाइफस्टाइल, फैमिली और नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

अमृता अरोड़ा लाइफस्टाइल (Amrita Arora Lifestyle)

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपनी बहन (Amrita Arora Sister) मलाइका की तरह बॉलीवुड में ही करियर बनाने की ठानी थी। उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम भी किया, लेकिन उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हो सकी, जिसके ख्वाब उन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले देखे थे। ऐसे में उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। अमृता भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह एक लग्जरी लाइफ जीती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अमृता मुंबई में एक लग्जरी घर (Amrita Arora Luxury House) में रहती हैं। उनके पास गोवा में भी एक शानदार विला है। इन दोनों प्रॉपर्टीज की कीमत करोड़ों में है। अमृता को कीमती चीजों का काफी ज्यादा शौक है। एक्ट्रेस के पास कीमती गाड़ियों, हैंडबैग, शूज, कपड़ों का अच्छा कलेक्शन है।

फैमिली में है कौन-कौन (Amrita Arora Family Members)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी 1981 को अनिल अरोड़ा (Anil Arora) और जॉयस पोलीकार्प (Joyce Polycarp) के घर मुंबई में हुआ था। उनके पिता (Amrita Arora Father) अनिल मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) में ऑफिसर थे। एक्ट्रेस जब महज 6 साल की थीं तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनकी बहन मलाइका अरोड़ा हैं, जो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। अमृता छोटी बेटी होने के चलते अपने पिता के बेहद करीब थीं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक (Shakeel Ladak) से शादी रचाई थी। शकील का कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ा बिजनेस है। अमृता और शकील ने 4 मार्च 2009 को ईसाई रीति रिवाजों के मुताबिक शादी (Amrita Arora And Shakeel Ladak Wedding) की थी। इसके बाद कपल ने 6 मार्च 2009 को मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया था। दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम अजान और रयान है।

अमृता अरोड़ा नेटवर्थ (Amrita Arora Net Worth In Rupees)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने पति के साथ बिजनेस में हाथ बंटाती हैं। वह फिल्मों में काम न करने के बाद भी कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को नेटवर्थ के मामले में कड़ी टक्कर दे सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता लगभग 40 करोड़ रुपये संपत्ति की मालकिन हैं।

Shreya

Shreya

Next Story