×

Manisha Rani Diet: मनीषा रानी के दीवानों के लिए यहां है कुछ खास

Manisha Rani Favourite Dish: मनीषा रानी की बात हो ही रही है तो क्यों न आज हम उनके फैंस को उनके पसंदीदा डिश के बारे में बताएं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 April 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 27 April 2024 3:45 AM GMT)
Manisha Rani Favourite Dish
X

Manisha Rani Favourite Dish (Photo- Social Media)

Manisha Rani Favourite Dish: मनीषा रानी का नाम आज कल खूब सुर्खियों में रहता है, वह अक्सर ही किसी न किसी वजह से अपने फैंस के बीच छाईं रहती हैं। "बिग बॉस ओटीटी" के दूसरे सीजन का हिस्सा बनकर देश भर में पहचान बनाने वाली मनीषा रानी लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं, अपने मजाकिया और चुलबुले अंदाज के कारण मनीषा रानी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकीं हैं, उनके फैंस की संख्या आए दिन बढ़ती ही जा रही है। अब मनीषा रानी की बात हो ही रही है तो क्यों न आज हम उनके फैंस को उनके पसंदीदा डिश के बारे में बताएं। आइए फिर शुरू करते हैं।

मनीषा रानी फेवरेट डिश (Manisha Rani Favourite Food)

अगर हम कहें कि मनीषा रानी मल्टी टैलेंटेड हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि वह वाकई में बहुत ही टैलेंटेड हैं। एक्टिंग के साथ ही मनीषा रानी डांसिंग और कुकिंग में भी माहिर हैं। जी हां! मनीषा रानी की डांसिंग और कुकिंग स्किल दोनों ही आप देख चुके होंगे। उन्होंने "झलक दिखला जा" में अपना डांसिंग टैलेंट दिखाया था, जबकि बिग बॉस की जर्नी के दौरान वह घर में खाना भी बनाती थी। उसी दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी फेवरेट डिश क्या है।


मनीषा रानी ने बिग बॉस के घर में भी अपनी फेवरेट डिश बनाई थी, जिसका नाम दाल पीठी है। यह खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही बहुत ही हेल्दी भी होती है। दाल पीठी दाल से बनती है, आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

दाल पीठी की रेसिपी (Manisha Rani Favourite Food Dal Pithi Recipe)

मनीषा रानी की फेवरेट डिश दाल पीठी बनाने के लिए सबसे पहले आपको दाल को रोजाना की तरह नमक और हल्दी डालकर उबाल लेना है। जब तक दाल उबल रही है आप गेंहू का आटा गूंथ कर तैयार कर लें। अब जब दाल उबल जाए तो उसका तड़का लगाना है। तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल डालिए, फिर जीरा, तेजपत्ता, लहसुन और खड़ी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाइए, इसके बाद उसमें कटी हुई प्याज डालिए, जब प्याज थोड़ा पक जाए तो उसमें उबली हुई दाल डाल देना है। वहीं जो आपने आटा गूंथ कर रखा हुआ है, उसकी बड़ी से रोटी बनाइए और किसी की मदद से उसे गोल-गोल काट कर, उसी दाल में डाल दीजिए, रोटी को कुछ समय के लिए पकाना है। बस इस तरह से आपका मनीषा रानी का फेवरेट दाल पीठी तैयार हो चुकी है। मनीषा रानी ने अपनी इस फेवरेट डिश को बिग बॉस के घर में भी बनाया था, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया था। आप भी एक बार जरूर मनीषा रानी की इस डिश को ट्राई करें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story