×

Disease Free Body: शरीर को रोगमुक्त बनाये रखने के लिए इन बातों को करें अपने जीवन में शामिल

Disease Free Body: स्वस्थ शरीर को पाने के लिए सही तरीके और उपाए बेहद कारगर होते हैं। बस उन्हें वक़्त रहते समझने और जानने की जरुरत होती है।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 May 2022 10:52 AM GMT (Updated on: 7 May 2022 11:26 AM GMT)
Disease Free Body
X

रोग मुक्त शरीर (फोटो-सोशल मीडिया)

Disease Free Body: शरीर को रोगमुक्त और स्वस्थ रखना हर व्यक्ति की चाहत होती है। स्वस्थ शरीर को पाने के लिए सही तरीके और उपाए बेहद कारगर होते हैं। बस उन्हें वक़्त रहते समझने और जानने की जरुरत होती है। कोरोना काल में ये बात हर किसी को बड़े अच्छे से समझ में आ गयी कि स्वास्थ्य है तो सब कुछ है अन्यथा कुछ भी नहीं। कोई चाहे कितना भी धनवान हो अगर उसका स्वास्थ्य गड़बड़ है तो वो ना अपने धन का ही उपभोग कर पायेगा और ना ही अपने जीवन का। इसलिए स्वास्थ्य ही जीवन है इस बात का सार हर व्यक्ति को समझना बेहद जरुरी है।

अक्सर हम किसी रोग के इलाज़ के उपाए या फिर उस रोग से बचने के तरीकों को ही खोजते हैं। क्या आपने कभी ये ध्यान दिया है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को भी अपने आपको स्वस्थ बनाये रखने के लिए क्या तरीके या उपायें करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ ख़ास तरीकों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें अपना कर आप एक स्वस्थ शरीर की काया प्राप्त कर सकते हैं।

रोगों से बचने के असरदार उपायें :

- शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए भोजन के बाद जीरा, तिल व कढ़ी पत्ता खाना बेहद लाभदायक होता है।

- अनियमित जीवनशैली के कारण लगातार बढ़ते हार्ट अटैक के आंकड़े डराने वाले हैं। चिंता की बात यह है कि यह परेशानी किसी भी आयु वर्ग के लोगों को अपने चपेट में ले रही है। इससे बचने के लिए अदरक, लहसुन, पीपल पत्ते या अर्जुनारिष्ट लेना चमत्कारी रूप से फ़ायदा पहुंचाता है।

- बवासीर की परेशानी से बचने के लिए भुट्टे के बालों को उबाल कर पीना लाभदायक होता है।

- शरीर के महत्पूर्ण अंग किडनी को बचाने या सुरक्षित रखने के लिए हरा धनिया खाना या उसका रस पीना भी गुणकारी माना जाता है।

- आँवला का सेवन लीवर को निरोगी रखता है।

- पित्त रोग की परेशानी को दूर करने के लिए रोज़ाना सुबह व् शाम आँवले के रस में मिश्री मिला कर पीना बेहद लाभदायक होता है।

- घने , मुलायम और काले बाल हर व्यक्ति की तमन्ना होते हैं। लेकिन कई बार गलत खान -पान और बिमारियों की वजह से सिर के बाल गिर जाते हैं। इसलिए कुदरत के इस अनमोल तोहफे को बचाने के लिए प्रतिदिन वट जटाएँ, अमरबेल, आँवला, कलौंजी को नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लागना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नाभि में घी लगाना और सिर मे दूध व नींबू रगड़ कर नहाने से सिर के बाल कभी नहीं झड़ते हैं। साथ ही ये उपाये बालों को स्वस्थ और मज़बूत भी बनाते हैं। गौरतलब है कि केमिकल युक्त अत्यधिक शैम्पू करना भी बालों के लिए ज़हर की भांति होता है।

- दाँतों को मज़बूत बनाये रखने और उन्हें बचाने के लिए ब्रश को छोड़, अंगुलियों से ही सरसों तेल, अकरकरा राख, नमक, हल्दी, का मंजन करना फायदेमंद होता है।

- तनावमुक्त रह कर डायबिटीज से बचा जा सकता है। इसके अलावा 30/ 40 मिनट व्यायाम, 8 घंटे की नींद, के साथ शुद्ध गुड़ खाना भी लाभकारी होता है।

- वेरिकोज, अनिद्रा से बचने के लिए प्रतिदिन तेल मालिश, सोने से पहले तलवा पर तेल लगाने के साथ भोजन के बाद अश्वगंधा रिष्ट लेना गुणकारी होता है।

- लकवा रोग से बचने के लिए रात को पानी पीकर सोना बेहद लाभदायक होता है।

- कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए सप्ताह में एक उपवास करने के साथ रोज़ाना कढ़ी पत्ते का रस पीना या चबा कर खाना बेहद लाभदायक होता है।

- जीवन को अच्छे से जीने के लिए प्रातः संगीत गुनगुनाने के साथ 500 बार ताली बचाना और 9 बार ठहाका लगाना भी बेहद महत्वपूर्ण औषधि के रूप में कार्य करता हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story