Pankaj Tripathi House: पंकज त्रिपाठी के घर में दिखती है गांव की झलक, देखें अनसीन तस्वीरें

Pankaj Tripathi House Inside Photos: किसान परिवार से आने वाले पंकज त्रिपाठी के घर में गांव की झलक देखने को मिलती है। आइए देखते हैं उनके घर की इनसाइड तस्वीरें।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 July 2024 4:45 AM GMT (Updated on: 17 July 2024 4:45 AM GMT)
Pankaj Tripathi House: पंकज त्रिपाठी के घर में दिखती है गांव की झलक, देखें अनसीन तस्वीरें
X

Pankaj Tripathi House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pankaj Tripathi House: पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफार्म का एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग खड़ी कर ली है। वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया का किरदार निभाकर उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। पंकज एक ऐसे कलाकार हैं, जो बेहद डाउन टू अर्थ हैं। पंकज बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। वह एक किसान फैमिली से आते हैं। उनका गांव उनके दिल और घर दोनों में बसता है। जी हां, पंकज त्रिपाठी का मुंबई वाला घर ग्रामीण शैली से प्रेरित है। एक्टर इस जगह को अपना गांव ही बताते हैं। आइए देखें उनके घर की झलक (Pankaj Tripathi Photos)।

ऐसा है पंकज त्रिपाठी का घर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पंकज त्रिपाठी ने कुछ साल पहले ही मुंबई में अपना आलीशान घर खरीदा था, जहां वो अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में अपने मुंबई हॉलिडे होम की झलक एक इंटरव्यू में दिखाई थी। अपने घर को उन्होंने बेहद खूबसूरती और सादगी से सजाया है। यहां की एक-एक चीज से आपको देसी फिलिंग आएगी। इस घर में कई तरह की सुविधाएं हैं। एक्टर अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

खूबसूरत ढंग से सजाया है घर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पंकज त्रिपाठी के घर का इंटीरियर आपको आपके गांव की भी याद दिला सकता है। उनके घर में कई कलाकृतियां भी देखने को मिलेंगी। एक्टर ने अपने घर में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान द्वारा उपहार में मिले एक सींग वाला गैंडे और हाथी की मूर्तियों को लगाया है। एक्टर के घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जहां से भरपूर रोशनी घर में आती है। लिविंग रूम से लेकर रसोईघर तक को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी शीशम की डाइनिंग टेबल मैसूर के कारीगरों द्वारा बनाई गई है।

मिट्टी के चूल्हे पर बनाते हैं खाना

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्टर के घर का नाम रूप कथा है, जिसका अर्थ है फेरी टेल। यहां वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय बिताना काफी पसंद करते हैं। एक्टर के घर में बड़ा सा गार्डन है, जिसमें आम और कटहल समेत कई तरह के पेड़ लगे हुए हैं। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक, वह इस शांत जगह पर अपनी बेटी के साथ पक्षियों को देखना और फुटबॉल खेलना पसंद करते हैं। पंकज के इस घर में मिट्टी का चूल्हा भी है, जहां वो खाना बनाते हैं। उनका कहना है कि मिट्टी के चूल्हे पर पकाए गए व्यंजन स्वाद में काफी ज्यादा शानदार होते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story