×

Mohini Ekadashi 2023: जानिए मोहिनी एकादशी का महत्त्व, तिथि, शुभ मुहूर्त, क्या है इस व्रत की विशेषता

Mohini Ekadashi 2023: शास्त्रों और वेदों में एकादशी के व्रत को श्रेष्ठ माना गया है। कई धर्म ग्रंथों में ये भी वर्णित है कि जो भक्त एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Shweta Shrivastava
Published on: 1 May 2023 6:32 PM GMT
Mohini Ekadashi 2023: जानिए मोहिनी एकादशी का महत्त्व, तिथि, शुभ मुहूर्त, क्या है इस व्रत की विशेषता
X
Mohini Ekadashi 2023 (Image Credit-Social Media)

Mohini Ekadashi 2023: शास्त्रों और वेदों में एकादशी के व्रत को श्रेष्ठ माना गया है। कई धर्म ग्रंथों में ये भी वर्णित है कि जो भक्त एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ये व्रत 2 मई 2023, सुबह 05 बजकर 40 मिनट से 08 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस खास दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और भगवान विष्णु साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं, मोहिनी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व।

मोहिनी एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त

इसी के साथ हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 अप्रैल 2023 को रात 08 बजकर 28 मिनट से प्रारंभ हो चुका है जो 1 मई 2023 को रात 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा। उदय तिथि के अनुसार यह व्रत 1 मई 2023, सोमवार को रखा जाएगा। वहीँ पंचांग में व्रत का समय 2 मई को सुबह 05 बजकर 40 मिनट से 08 बजकर 19 मिनट तक निर्धारित किया गया है।

पंचांग में बताया गया है कि मोहिनी एकादशी व्रत के दिन भद्रा का साया रहेगा। इस दिन सुबह 09.22 बजे से रात 10.09 बजे तक भद्राकाल रहेगा। वहीं, इस दिन रवि योग भी बन रहा है, जो सुबह 05 बजकर 41 मिनट से शाम 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

मोहिनी एकादशी 2023 व्रत महत्व

शास्त्रों में मोहिनी एकादशी के व्रत का बहुत महत्व माना गया है। इस दिन श्री हरि ने असुरों का वध करने के लिए मोहिनी का रूप धारण किया था। इसलिए एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति और शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखने से परिवार में सुख-शांति आती है और साधक को धन, बुद्धि, ऐश्वर्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story