×

Mor Pankh Ke Fayde: क्या आपकी कुंडली में काल-सर्प दोष, करिए मोर पंख के इस अचूक उपाय को, दूर होगी सारी परेशानी

Mor Pankh Ke Fayde: मोर पंख में सभी देवी-देवताओं और नव ग्रहों का वास होता है। जिसकी वजह से घर में मोर पंख रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 17 Sept 2022 6:14 PM IST
Peacock Feathers Benefits
X

मोर पंख (फोटो-सोशल मीडिया)

Mor Pankh Ke Fayde: हिंदू धर्म में मोर पंखी को भगवान की पसंदीदा चीजों में शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा तो मोर पंख भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है, इसी वजह से भगवान कृष्ण मोर पंख को अपने मुकुट में सजाते है। साथ ही मोर पंख का वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी काफी महत्व है। घर में मोर पंख को रखने से कई वास्तु दोष दूर होते हैं। यहां तक की ये कहा गया है कि मोर पंख आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और आमदनी को बढ़ाता है। घर में सही दिशा में मोर पंखी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लेकिन अब आप पूछेंगे कि किस दिशा में मोर पंख लगाना सही होता है, तो आइए आपको बताते हैं।

घर में इस दिशा में मोर पंखी लगाना होता है शुभ

शास्त्रों के अनुसार, मोर पंख में सभी देवी-देवताओं और नव ग्रहों का वास होता है। जिसकी वजह से घर में मोर पंख रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

मोर पंख को लेकर ये भी मान्यता है कि घर में मोर पंख रखने से घोर संकट भी दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। तो सबसे जरूरी बात कि मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे आपके घर का माहौल बहुत अच्छा खुशियों भरा और सुख- समृद्धि वाला रहेगा।

इसके अलावा अगर आप बहुत मेहनत करते हैं इसके बाद भी आपकी मेहनत की कमाई घर पर नहीं रूकती है। आपकी फिजूलखर्च करने की आदत बन गई है तो मोरपंख से आपको बहुत लाभ मिलेगा।

इसके लिए आपको ये करना होगा कि मोरपंख को अपने घर के पूजा स्थल पर रखे। इससे आपके घर में बरकत आएगी और आपकी परेशानी भी दूर हो जाएगी।

वहीं अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष हो, तो भी मोरपंख आपके लिए बहुत लाभकारी है। बस आपको करना ये होगा कि जातक अपने तकिए के नीचे 7 मोरपंख डालकर रखे। इससे जल्द से जल्द आपको काल सर्प दोष से छुटकारा मिल जाएगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story