×

Foods For Digestive System: सुबह उठकर इन चीजों का करें सेवन, नहीं रहेगी कब्ज की समस्या

Morning Foods For Digestive System: अक्सर खराब लाइफस्टाइल, बेसमय खाने-पीने से, ज्यादातर फास्ट फूड और ऑयली चीजों का सेवन करने से आपको कब्ज से जुड़ी परेशानी रहती है।

Vidushi Mishra
Published on: 18 Dec 2022 1:47 AM GMT
Morning Foods For Digestive System
X

Morning Foods For Digestive System

Morning Foods For Digestive System: अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी रहती है। बीच-बीच में दर्द होने लगता है, पेट में भरीपन लगता है, कब्ज की समस्या रहती है या पेट साफ नहीं होता है तो आपको इन समस्यों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इन समस्याओं को नजरअंदाज करने पर ये धीरे-धीरे आपके लिए कई तरह से घातक होने लगती हैं। इसलिए समय रहते ही पेट की इन परेशानियों को दूर कर लेना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि हर रोज सुबह उठकर आपको क्या खाना चाहिए, जिससे आपका पेट साफ रहे। जब पेट साफ रहेगा तो आपको त्वचा संबंधी बीमारियां भी नहीं होगी और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा।

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो

अक्सर खराब लाइफस्टाइल, बेसमय खाने-पीने से, ज्यादातर फास्ट फूड और ऑयली चीजों का सेवन करने से आपको कब्ज से जुड़ी परेशानी रहती है। तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको सुबह नाश्ते से पहले इन चीजों का खाना चाहिए। ये चीजों आपके शरीर के अंदरूनी अंग आंतों को भीतर से चिकनाई प्रदान करता है और फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है।

ये हैं पेट के लिए 5 फायदेमंद चीजें

छुआरा

पेट साफ करने के लिए आप हर दिन 2 से 3 छुआरे खाएं। इसके लिए छुआरों को रात में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर नाश्ते से पहले इन छुआरों का सेवन करें। आप चाहें तो इन्हें दूध के साथ भी ले सकते हैं या फिर गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।

मुनक्का

मुनक्का किशमिश की तरह होता है बस ये साइज में बड़ा और अंदर मुलायम बीज होते हैं। पेट साफ करने के लिए मुनक्का को आप रात को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर 15 से 20 पानी में फूली हुई मुनक्का को खाली पेट खा लें और पानी का भी सेवन कर लें। इसको खाने के 30 मिनट बाद ही किसी चीज का सेवन करें।

मेथीदाना

मेथीदाना पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद चीज है। इसके लिए रात में एक चम्मच मेथीदाना को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठने के बाद सबसे पहले मेथीदानों का सेवन करें। अगर कब्ज की शिकायत बहुत ज्यादा है तो मेथीदानों का ड्राई पाउडर आप रात में सोने से पहले पानी के साथ ले सकते हैं। फायदेमंद होगा।

गाय का घी

गाय का शुद्ध देसी घी पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गाय के शुद्ध घी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है। गाय का शुद्ध घी एक तरह से रामबाण औषधी की तरह काम करती है। ऐसे में आप गाय के घी का सेवन हर रोज सुबह दूध या चाय में डालकर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

आंवला

आंवला पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पेट का कब्ज दूर करने के साथ ही आंवला त्वचा संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है। इसके लिए आप आंवला का जूस सुबह खाली पेट निर्धारित मात्रा में पीएं। आंवला के मुरब्बा का सेवन दिनभर में कभी भी समय करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story