Most Beautiful Pilot: सबसे खूबसूरत महिला पायलट, सोशल मीडिया पर भी है इनका राज

Bharat Ki Sabse Khubsurat Mahila Pilot: इंडिया की ऐसी कई महिला पायलट हैं, जिन्होंने ना केवल पायलट बनकर अपना सपना पूरा किया, बल्कि देश के लिए बहादुरी से अपनी सेवाएं भी दे रही हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 8 Oct 2024 8:15 AM GMT
Most Beautiful Pilot: सबसे खूबसूरत महिला पायलट, सोशल मीडिया पर भी है इनका राज
X

Most Beautiful Pilot (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

India's Most Beautiful Female Pilot: भारत की महिलाएं आज के समय में ना केवल क्रिकेट से लेकर विमानन, हर क्षेत्र में एक्टिव हैं बल्कि अपने टैलेंट के बदौलत नए-नए रिकॉर्ड भी बना रही हैं। इंडिया की ऐसी कई महिला पायलट (Best Women Pilot In India) हैं, जिन्होंने न केवल अपना पायलट बनने का सपना पूरा किया है, बल्कि देश के लिए बहादुरी से अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनमें से एक हैं जोया अग्रवाल (Zoya Agarwal)। जोया का नाम तो आपने सुना ही होगा। वह ब्यूटी विद ब्रेन का बिल्कुल सटीक उदाहरण हैं। इनका नाम भारत की सबसे खूबसूरत महिला पायलटों (Bharat Ki Sabse Khubsurat Mahila Pilot) में भी शामिल है। साथ ही यह सोशल मीडिया पर भी अपनी पहचान रखती हैं। आइए जानते हैं पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल के बारे में।

कौन हैं जोया अग्रवाल (Captain Zoya Agarwal Kon Hai)

जोया अग्रवाल एक भारतीय कॉर्मशियल पायलट हैं। वह 2013 में बोइंग 777 उड़ाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी थीं। फिलहाल वह एयर इंडिया (Air India) में कैप्टन हैं। जोया सबसे ज्यादा चर्चा में तब आईं, जब उन्होंने दुनिया के सबसे लंबे फ्लाइट रूट की उड़ान भरी। साल 2021 में उनकी कमान में एक भारतीय महिला पायलट टीम ने पहली बार सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक फ्लाइट उड़ाई थी।

बता दें यह रूट उत्तरी ध्रुव पर दुनिया के सबसे लंबे नॉन-स्टॉप हवाई रूट्स में से एक है। इस रूट पर विमान उड़ाने वालीं जोया पहली महिला कैप्टन भी हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि कैप्टन Zoya Agarwal सैन फ्रांसिस्को एविएशन लुइस ए टर्पेन एविएशन म्यूजियम में पायलट के रूप में जगह पाने वाली एकमात्र जीवित इंसान भी हैं।

सोशल मीडिया पर है तगड़ी फॉलोइंग (Zoya Agarwal Instagram)

जोया अग्रवाल न केवल देश की टैलेंटेड महिला पायलट हैं, बल्कि वह भारत की सबसे खूबसूरत पायलट्स में से भी एक हैं। अपनी खूबसूरती को लेकर वह आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। जोया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। उनका Captain Zoya नाम से इंस्टाग्राम हैंडल है, जिस पर उनके 7 लाख 56 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

कैप्टन जोया अग्रवाल अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन फोटोज के जरिए वह अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ की झलक भी फैंस संग शेयर करती हैं। खूबसूरत होने के साथ ही जोया काफी स्टाइलिश भी हैं। उनके फैशन सेंस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story