TRENDING TAGS :
Pune Best Puran Poli: पूरन पोली के हैं दीवाने तो आपके लिए बेहतर विकल्प हैं पुणे के ये 4 रेस्टुरेंट
Best Puran Poli in Pune: पुरन पोली एक बहुत ही स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन डिश है। जिससे सभी बहुत पसंद करते हैं। गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान पूरन पोली खासतौर पर बनाई जाती है।
Puran Poli (Image: Social Media)
Best Puran Poli in Pune: पुरन पोली एक बहुत ही स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन डिश है। जिससे सभी बहुत पसंद करते हैं। स्वाद में यह मीठा होता है। यह एक बेहद ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है। गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान पूरन पोली खासतौर पर बनाई जाती है। इसके अलावा इसे दिवाली पर भी बनाया जाता है। पूरन पोली मुख्य रूप से एक रोटी है जिसमें दाल और चीनी के मिश्रण तैयार करके भरा जाता है।
दरअसल पूरन पोली कई तरह से बनाई जाती है लेकिन चने की दाल से बनी पूरन पोली ज्यादा लोकप्रिय है। इसे बनाने के लिए चने की दाल के अलावा चीनी, गुड़, इलाइची पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इन सब सामग्रियों को मिलाकर फीलिंग तैयार करने के बाद मैदे की रोटी बनाकर उसमें इसे फीलिंग को भरा जाता है। पुरन पोली का स्वाद आप पुणे के किसी भी फूड स्टॉल पर आसानी से चख सकते हैं। लेकिन कई ऐसे रेस्टुरेंट और फूड स्टॉल हैं जहां पुरन पोली का स्वाद चखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। ऐसे में अगर आप भी पुरन पोली की बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपको कुछ रेस्टुरेंट और फूड स्टॉल का नाम बताते हैं जहां जाकर आप पुरन पोली का आनंद उठा सकते हैं:
ईशान फूड्स
ईशान फूड्स यह एक पुणे का फेमस रेस्टुरेंट हैं जो पुरन पोली की बेहतरीन स्वाद के लिए मशहूर हैं। यहां पुरन पोली के अलावा और भी कई स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। जैसे वरन-भात, साबूदाना वड़ा, बटाटा वड़ा और भी बहुत सारे ऑप्शन हैं। ईशान फूड्स महाराष्ट्रीयन व्यंजन को अलग तरह से परोसते हैं जो आपको काफी पसंद आएंगे। अगर आप वेजिटेरियन हैं और वेजिटेरियन रेस्टुरेंट की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं।
पता है: 691ए-1ए, सीटीसी नं 1897-बी, सतारा रोड, बिबवेवाड़ी, पुणे-411037
होटल श्रेयस
पूरन पोलि और अन्य महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के स्वाद का स्वाद लेने के लिए होटल श्रेयस काफी मशहूर है। यह काफी पुराना होटल है, यह मशहूर शाकाहारी रेस्तरां सबसे स्वादिष्ट पूरन पोली और विभिन्न अन्य मिठाइयों जैसे मोदक, आमरस, रसमलाई और बासुंडी के साथ अन्य महाराष्ट्रीयन थाली को परोसता है। यहां के पूरन पोलि का टेस्ट लाजवाब है।
पता है: 1242 बी, आप्टे रोड, डेक्कन जिमखाना, पुणे 411004
शबरी
यदि आप महाराष्ट्रीयन भोजन के दीवाने हैं, तो शबरी आपके लिए बेहतर विकल्प है। यह एक प्रमुख स्थान है जो कई बेहतरीन डिश के लिए मशहूर है। यह थाली पीठ, कांडा भाजी, पाओ भाजी, ज़ुंका भाकरी और कई अन्य स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का स्वाद लेने का लोकप्रिय केंद्र है। दूधी हलवा, पूरन पोली और थेचा सहित कई मीठे व्यंजन बिल्कुल लाजवाब हैं। अगर आप महाराष्ट्रीयन भोजन का आनंद लेना चाहते हैं तो शबरी रेस्टुरेंट जरूर जाएं।
पता है: शबरी रेस्तरां, 1199/1ए, तकुराम पादुका चौक, फर्ग्यूसन कॉलेज रोड, शिवाजीनगर, पुणे, महाराष्ट्र 411004
चितले बंधु मिठाईवाले
मीठे व्यंजनों के लिए मशहूर चितले बंधु मिठाईवाले की बात करें तो यह जगह पुणे के लोगों का पसंदीदा जगह है। बर्फी से लेकर पेड़े और लड्डू तक, यह जगह हर मीठे व्यंजन पुणे लोगों को बहुत पसंद है। खासकर पूरन पोली उनकी स्वाद में सबसे अच्छी मानी जाती है।
पता है : 759, 54, डेक्कन जिमखाना, पुणे