×

Most Ordered Food In India 2022: बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद, भारतीयों ने दिया हर सेकंड 2 बिरयानी का ऑर्डर

Most Ordered Food In India 2022: फूड ऐप स्विगी ने साल 2022 यानी इस साल अपने ऐप पर भारतीयों की ओर से सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई डिश की लिस्ट शेयर की है। चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 21 Dec 2022 2:27 AM GMT
Chicken biryani recipe in hindi
X
Biryani Most Ordered Food in India (Image: Social Media)

Most Ordered Food In India 2022: फूड ऐप स्विगी ने साल 2022 यानी इस साल अपने ऐप पर भारतीयों की ओर से सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई डिश की लिस्ट शेयर की है। इसके अनुसार, साल 2022 में चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई। बिरयानी की डिमांड भारत में सबसे ज्यादा रही है। खासकर चिकन बिरयानी की। लोगों का बिरयानी के लिए इस प्यार को swiggy ने शेयर कर बताया है। बिरयानी के अलावा और भी कई डिश इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन आंकड़े के मामले में बिरयानी काफी आगे है।

सबसे ज्यादा खास बात यह है कि पिछले 7 सालों में बिरयानी भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बनी हुई है। swiggy ने यह भी खुलासा किया कि बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने स्विगी इंस्टामार्ट से 16 लाख रुपए का किराने का सामान भी ऑर्डर किया। दरअसल बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दिवाली पर 75,378 रुपए का खाना ऑर्डर किया, जबकि पुणे के एक अन्य व्यक्ति ने अपनी टीम के लिए 71,229 रुपए के बर्गर और फ्राइज का ऑर्डर दिया था। हालांकि, बता दें कि अब तक बेंगलुरु के उस शख्स की कोई भी बराबरी नहीं कर पाया है, जिसने 16 लाख रुपए का किराने का सामान ऑर्डर किया था। वहीं स्विगी का कहना है कि भोजन के लिए प्यार से बड़ा कोई प्यार कोई नहीं हो सकता है।

बिरयानी के बाद इस डिश ने बनाई है जगह

चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) के बाद भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश में तंदूरी (Tandoori) और मुगलई डिश (Mughlai Dish) भी शामिल है। वहीं स्विगी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि भारतीय यूजर्स ने इस साल खाने के साथ भी काफी प्रयोग किए हैं। कस्टमर्स ने इस साल कोरियाई और इतालवी डिश को भी पसंद किया है और ऑर्डर भी दिया। इसमें सबसे ज्यादा इतालवी पास्ता, पिज्जा (Pizza), मैक्सिकन बाउल, मसालेदार रेमन, सुशी (Sushi), रैवियोली (इतालवी) और बिबिंबैप (कोरियाई) आदि डिशेज शामिल हैं।

स्नैक्स में समोसा और डेजर्ट में गुलाब जामुन बना फेवरेट

वहीं स्नैक्स की बात करे तो स्नैक्स (Snacks) में समोसा (Samosa) और डेजर्ट में गुलाब जामुन (Gulab Jamun) टॉप पर रहा है। इसके बाद स्नैक्स में पॉपकॉर्न (Popcorn), पाव भाजी (Pav Bhaji), फ्रेंच फ्राइज (French Fries) और गार्लिक ब्रेड (Garlic Bread) भी लोगों की पसंद में शामिल है। वहीं, डेजर्ट में भी लोगों ने गुलाब जामुन के अलावा रसमलाई (Rasmalai) चॉकलेट (Chocolate) भी ऑर्डर किया गया।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story