×

Most Powerful Hand Mudras: रोजाना करें ये 7 हस्त मुद्राएं, जीवन में होगा चमत्कार

Most Powerful Hand Mudras: आज हम आपको ऐसी 7 हस्त मुद्राओं के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे करने से आपका जीवन पूरी तरह बदल जाएगा।

Shivani Tiwari
Published on: 8 March 2024 11:56 AM GMT
Hand Mudras
X

Hand Mudras (Photo- Social Media)

Hand Mudras: आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के लिए अपनी सेहत पर ध्यान देना काफी मुश्किल हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें तरह-तरह की परेशानियां हों रहीं हैं। जिस रफ्तार से व्यक्ति आज के समय में भाग दौड़ रहा है, उसके लिए जिम जाने के लिए 30 मिनट निकालना उतना आसान नहीं है, ऐसे में आज हम उन व्यक्तियों के लिए एक ऐसा उपाय बताने जा रहें हैं, जिसे रोजाना करने से उनके जीवन की काफी समस्याएं दूर हों जायेगी। बस दिन में आपको अपने लिए 10 मिनट निकालना है। आइए फिर बताते हैं।

ये 7 हस्त मुद्राओं से दूर होंगी परेशानियां

यदि आपको अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय नहीं मिल पा रहा है तो आप अपने दिन भर के समय में महज 10 मिनट निकालकर ये 7 हस्त मुद्राएं कर लें, जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होगी। यहां जानिए -

करण मुद्रा -

करण मुद्रा चिंता, भय और अवसाद को दूर करता है। इस प्रक्रिया को रोजाना 15 से 20 मिनट करें।

आदि मुद्रा -

आदि मुद्रा करने से खर्राटे दूर होते हैं। इस मुद्रा को रोजाना करने से तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप आराम की अवस्था में बैठ जाएं। फिर दोनों हाथों से मुट्ठी बनाते हुए चारों अंगुलियों को अंगूठे के ऊपर लपेट दें।

कुबेर मुद्रा

कुबेर मुद्रा में तर्जनी और मध्यमा दोनों उंगलियों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं, और छोटी उंगलियों के बीच एक अंगूठी रखते हैं। कुबेर मुद्रा मन की शक्ति को विकसित करने में सहायक होता है।

वज्र मुद्रा

वज्र मुद्रा सबसे असरदार मुद्रा है। इसे रोजाना करने से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। कहा तो यह भी जाता है कि इस मुद्रा को करने से नशा और चाय की लत को भी दूर भगाया जा सकता है।

अभय मुद्रा

अभय मुद्रा भय को दूर करने के लिए किया जाता है। अभय मुद्रा करने के लिए सबसे पहले अपने बाएं हाथ को बाए घुटने के ऊपर की ओर रखें, फिर अपने दाहिने हाथ को दाहिनी छाती के पास इस तरह लाए कि आपकी हथेली खुली रहे और आगे की ओर रहे, उंगलियां बिलकुल सीधी रखें।

मुष्टी मुद्रा

मुष्टी मुद्रा के लिए अंगुलियों को मोड़ कर मुट्ठी बनाएं, फिर अंगूठे को अंगुलियों के ऊपर ला कर अनामिका अंगुली को हल्का सा दबाएं। इस मुद्रा को करने से मन को शांति मिलती है। नकारात्मक विचार दूर होते हैं और यह मुद्रा आपको मजबूत भी बनाता है।

मेरुदंड मुद्रा

मेरुदंड मुद्रा को करने के लिए सबसे पहले ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं, फिर अपने हाथों की अंगुलियों से मुट्ठी बना लें, हालांकि अंगूठे को ठीक सामने की ओर रखें। यह हस्त मुद्रा रीढ़ की हड्डी का दर्द कम करता है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story