×

PCOS Diet : PCOS कंट्रोल के लिए बहुत कारगर है ये डाइट, लाइफस्टाइल के बदलाव दूर करेंगे समस्या

PCOS Diet : PCOS ये एक ऐसी परेशानी है, जो आजकल लगभग हर महिला में देखने को मिलती है। चलिए आज आपको बताते हैं कि इस सिंड्रोम से बचने के लिए किस तरह की डाइट आपके लिए कारगर साबित होगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 Nov 2023 12:58 PM GMT
Pcos Diet
X

Pcos Diet

PCOS Diet : PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक ऐसी चीज है जिसने इन दोनों महिलाओं को काफी ज्यादा परेशान कर रखा है। यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जिसकी वजह से महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट यानी की गांठ पड़ जाती है और इससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके चलते पीरियड आने में हो जाते हैं और चेहरे पर अनचाहे बाल नजर आने लगते हैं। महिलाओं के वजन पर इसका काफी असर होता है और फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। इसे मैनेज करने में हमारी लाइफस्टाइल की अहम भूमिका है। अगर सही डाइट और नियमित दिनचर्या को बेहतर रखा जाए तो इसमें काफी हद तक मदद मिलती है। गलत खानपान और अनियमित जीवन शैली इसके लक्षणों को खराब कर देती है। इस काम करने के लिए वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। इसके अलावा पूरी नींद लेना, स्ट्रेस से दूर रहना, हेल्दी रूटीन अपनाना यह सभी बचाव के तरीके में शामिल है। चलिए आज आपको इसके लिए एक डाइट के बारे में बताते हैं जो महिलाएं काफी पसंद करती है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स डाइट

PCOS में वजन को मेंटेन रखने और इन्सुलिन रेजिस्टेंस काम करने की बात पर जोर दिया जाता है। यह डाइट शुगर लेवल को मेंटेन करने में काफी सहायक मानी जाती है। वेट लॉस के साथ जरूरी न्यूट्रिएंट शरीर तक पहुंच सके इस बात का इस डाइट में विशेष ख्याल रखा जाता है। ब्रेड, प्रोसेस फूड और चीनी यह ऐसी चीजें हैं जो इस डाइट में खाने से मन की जाती है क्योंकि यह ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करती है। इसमें हरी सब्जियां, फल और लो डेयरी फूड आइटम्स को शामिल किया जाता है। इसमें ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी नहीं होती। इसी के साथ दाल, सेब, स्ट्रॉबेरी, आलू बुखारे जैसे फल इस डाइट में शामिल होते हैं।

एंटी इनफ्लेमेटरी डाइट

यह डायट 2023 में काफी ज्यादा चलन में रही है और इसमें प्लांट बेस्ड चीज ज्यादा शामिल होती है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें रिच फूड्स, सीड्स, नट्स, फिश और लीन प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है। अल्कोहल और प्रोसेस्ड फूड इस डाइट में ना खाने की सलाह दी जाती है। तेलुगु नहीं चीज भी मन होती है क्योंकि यह मोटापा बढ़ाने का काम करती है। यह डाइट शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर करने में मददगार है।

डैश डाइट

PCOs के लिए डैश डायट को भी अच्छा माना जाता है जो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में काफी सहायक होती है। यह वेट लॉस के साथ हेल्दी लाइफ के लिए काफी जरूरी है। इसमें ऐसे फूड आइटम शामिल किए जाते हैं जिनमें बिल्कुल भी सोडियम ना हो या फिर ना के बराबर हो। हाई कैलोरी और सोडियम वाली चीजों को छोड़कर इसमें एनिमल और प्लांट बेस फूड डाइट में शामिल किया जाता है। फल, सब्जी, ड्राई फ्रूट, साबुत अनाज, दही, पनीर और नॉनवेज इस डाइट का हिस्सा होते हैं। इसमें ज्यादा मीठा और नमक से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पोटेशियम, मैग्नेशियम और फाइबर इसके प्रमुख हिस्से होते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story