TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

MS Dhoni के घर में है कौन कौन? जानें सभी सदस्यों के बारे में

MS Dhoni Family Members: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान रहे हैं। आज भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 July 2024 7:05 AM GMT
MS Dhoni के घर में है कौन कौन? जानें सभी सदस्यों के बारे में
X

MS Dhoni फैमिली (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 43वां जन्मदिन (MS Dhoni Age) मना रहे हैं। एमएस धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं दुनियाभर में है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। साथ ही माही की पर्सनल लाइफ के बारे में छोटी सी छोटी चीज जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं धोनी की फैमिली (MS Dhoni Family) के बारे में। आप ये तो जानते ही होंगे कि खिलाड़ी की फैमिली में उनकी पत्नी साक्षी सिंह, बेटी जीवा के अलावा माता-पिता और एक बहन हैं। लेकिन उनके परिवार के एक सदस्य के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए जानें धोनी के परिवार के सभी सदस्यों (Dhoni Family Members) के बारे में।

धोनी के परिवार में कौन-कौन (MS Dhoni Family)?

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म में उनकी फैमिली को दिखाया गया है। फिल्म के मुताबिक, धोनी की फैमिली में उनके माता-पिता, एक बहन, वाइफ साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा सिंह धोनी हैं। लेकिन फिल्म में उनके परिवार के एक सदस्य के बारे में जानकारी नहीं दी गई है और वो सदस्य उनके भाई हैं। जी हां, धोनी के एक बड़े भाई (MS Dhoni Brother) भी हैं। MS के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी (Narendra Singh Dhoni) है, जो कि रांची में रहते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नरेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वह रांची में ही साधारण जिंदगी जीते हैं। धोनी के बड़े भाई राजनीति में सक्रिय हैं। नरेंद्र और उनकी पत्नी का एक बेटा और एक बेटी भी है। बताया जाता है कि पहले वह धोनी के साथ ही रहते थे, लेकिन बाद में वह उनसे अलग हो गए। हालांकि भाई से अलग होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई। अलग होने के बाद भी दोनों भाई अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। जीवा के साथ नरेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

MS Dhoni की बहन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

धोनी की एक बहन भी हैं, जिनका नाम जयंती गुप्ता (Jayanti Gupta) है। उन्होंने धोनी को क्रिकेटर बनने में काफी सपोर्ट किया था। जयंती भी एक साधारण जीवन व्यतीत करती हैं और लाइमलाइट व सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। वो रांची के एक पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी की टीचर हैं। बता दें धोनी की बहन ने उनके पुराने दोस्त गौतम गुप्ता के साथ शादी की है।

MS के साथ रहते हैं उनके माता-पिता

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वहीं, रांची स्थित फार्म हाउस में महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता, वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहते हैं। कई मौकों पर साक्षी अपने सास-ससुर संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। साक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपनी सास के बिना उस घर में रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती। साक्षी ने खुलासा किया था कि वह अपने सास-ससुर संग बेहद अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story