TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

MS Dhoni Daughter: इस स्कूल में पढ़ती हैं Ziva Dhoni, पापा भर रहे मोटी फीस

Ziva Singh Dhoni Ranchi School: जीवा सिंह धोनी एक मशहूर स्टारकिड हैं। छोटी सी ही उम्र में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी क्यूटनेस से अपने फैंस का दिल जीतना बखूबी जानती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 30 Sep 2024 1:32 AM GMT
MS Dhoni Daughter: इस स्कूल में पढ़ती हैं Ziva Dhoni, पापा भर रहे मोटी फीस
X

MS Dhoni With Daughter (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ziva Singh Dhoni School: जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni), भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) और चेन्नई सुपर किंग्स टीम (IPL Team CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी हैं। पापा की तरह जीवा भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपनी क्यूटनेस से हर बार फैंस का दिल जीत लेती हैं। 9 साल की छोटी सी ही उम्र में जीवा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए जब भी इंस्टाग्राम पर उनकी कोई तस्वीर सामने आती है, पल में वायरल हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एमएस और साक्षी सिंह धोनी की लाडली बेटी के एजुकेशन (Ziva Singh Dhoni Education) के बारे में। वह किस स्कूल में पढ़ने जाती हैं (Ziva Singh Dhoni Kis School Mein Padhti Hain) और अभी किस क्लास में हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

किस स्कूल में पढ़ती हैं एमएस धोनी की बेटी

अब जीवा, महेंद्र सिंह धोनी की बेटी (MS Dhoni Daughter) हैं तो जाहिर है कि वो किसी मामूली स्कूल में तो नहीं पढ़ती होंगी। जीवा रांची के सबसे महंगे स्कूल में पढ़ने जाती हैं। वह टॉरियन वर्ल्ड स्कूल (Taurian World School) में पढ़ती हैं, जो शहर के सबसे बड़े स्कूलों में शामिल है। इस स्कूल को टीडब्ल्यूएस इंटरनेशनल स्कूल के नाम से भी जाना जाता है। यह CBSE बोर्ड स्कूल है।

बता दें टॉरियन वर्ल्ड स्कूल (Taurian World School) ऐसे ही शहर का सबसे अच्छा स्कूल नहीं है, बल्कि यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलती हैं। यहां बच्चों को पढ़ाई के अलावा स्पोर्ट्स, आर्ट्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी पार्टिसिपेट कराया जाता है।

कितनी है जीवा के स्कूल की फीस (Ziva Singh Dhoni School Fees In Rupees)

9 साल की जीवा इस स्कूल में फिलहाल चौथी क्लास की छात्रा हैं। बात करें इस स्कूल की फीस की तो यहां पर LKG से फर्स्ट क्लास तक की सालाना फीस 2 लाख 65 हजार रुपये तक है। जबकि 2 से 8वीं क्लास की सालाना फीस 2,95,000 रुपये है। वहीं, 9 से 12वीं क्लास तक की फीस 3 लाख 25 हजार रुपये है। ऐसे में जीवा के स्कूल की फीस फिलहाल 2,95,000 रुपये है।

सोशल मीडिया स्टार हैं जीवा (Ziva Singh Dhoni Instagram)

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका इंस्टाग्राम पर खुद का अकाउंट है। जिसे उनकी मम्मी-पापा साक्षी सिंह धोनी और एमएस धोनी हैंडल करते हैं। उन्हें इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 28 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story