TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

MS Dhoni Luxury House: 5 स्टार होटल से कम नहीं धोनी का फार्म हाउस, देखें अनसीन तस्वीरें

MS Dhoni Ranchi Farm House: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। रांची स्थित उनका एक आलीशान फार्म हाउस है। आइए देखते हैं इसकी आलीशान तस्वीरें।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 July 2024 6:57 AM GMT
MS Dhoni Luxury House: 5 स्टार होटल से कम नहीं धोनी का फार्म हाउस, देखें अनसीन तस्वीरें
X

MS Dhoni Luxury House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

MS Dhoni House: महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। उनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गजों में शुमार है। साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स (World's Richest Cricketers) में से एक हैं। वह अपनी मेहनत के बदौलत आज एक आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल (MS Dhoni Lifestyle) जीते हैं। जब भी उनकी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी (MS Dhoni Property) की बात आती है तो उनके रांची स्थित फार्म हाउस का जिक्र जरूर होता है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस घर की कीमत करोड़ों में है, जिसे 7 एकड़ में तैयार किया गया है। आइए देखते हैं धोनी के फार्म हाउस की तस्वीरें।

ऐसा है धोनी का आलीशान घर (MS Dhoni Luxury House)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बचपन एक टूटे-फूटे घर में गुजारा था। लेकिन आज वह एक आलीशान घर के मालिक हैं। क्रिकेट में अपने पैर जमाने के बाद और तगड़ी कमाई करने के बाद धोनी ने रांची में ही अपना सपनों का आशियाना (MS Dhoni Ranchi Farm House) तैयार कराया। बताया जाता है कि धोनी ने खुद से ही अपने इस घर को डिजाइन किया है।

घर में हैं ये सुविधाएं

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एमएस का ये फार्म हाउस रांची के रिंग रोड पर स्थित है, जो सात एकड़ में फैला हुआ है। इसे बनाने में करीब तीन साल का समय लगा था। धोनी के इस घर में जिम, पूल, क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए इंडोर स्टेडियम, लग्जरी रूम्स और खूबसूरत गार्डन समेत हर तरह की सुविधा मौजूद है। माही के फार्महाउस की कीमत तकरीबन 7 करोड़ रुपये है।

लग्जरी है घर का इंटीरियर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उनके घर का इंटीरियर काफी शानदार है। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें घर की झलक देखने को मिलती है। बड़े-बड़े रूम्स को शाही ढंग से तैयार किया गया है।

धोनी का शोरूम वाला गैराज

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फार्म हाउस में धोनी का पर्सनल गैराज (MS Dhoni Garage) भी है, जो कि किसी शोरूम से कम नहीं है। धोनी इस गैराज में अपनी बाइक्स और कारें रखते हैं। बता दें धोनी के पास 100 से भी ज्यादा बाइक्स हैं। इसके अलावा उनके पास महंगी कारें और सुपर कार्स भी हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा इस घर की रौनक बढ़ाता है खूबसूरत गार्डन। इस फार्म हाउस का गार्डन काफी ज्यादा बड़ा है, जहां पर घर के सदस्यों के अलावा धोनी के पेट्स भी इन्जॉय करते हैं। धोनी भी यहां काफी वक्त गुजारते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story